रजौली थाना पुलिस की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार

रजौली थाना पुलिस की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार

प्रतिनिधि, रजौली. रजौली थाना की पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों से दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपितों को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने बताया कि न्यायालय से निर्गत वारंट के आलोक में पुलिस बल ने छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान चितरकोली गांव निवासी छोटू तुरिया के पुत्र रामस्वरूप तुरिया तथा अमावां गांव निवासी कैलाश यादव के पुत्र हीरा यादव को गिरफ्तार किया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे. न्यायालय में मामला लंबित होने के कारण इनके विरुद्ध वारंट जारी किया गया था. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों के घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में ले लिया. गिरफ्तारी के बाद दोनों वारंटियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया. इसके बाद रविवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस न्यायालय के आदेश का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Gauri shankar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >