50 हजार का इनामी आरोपित गिरफ्तार

लखीसराय से दबोचा गया फरार आरोपित, कई संगीन मामलों में था वांछित

लखीसराय से दबोचा गया फरार आरोपित, कई संगीन मामलों में था वांछित प्रतिनिधि, पकरीबरावां कौआकोल थाना कांड संख्या 48/26 में फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी हत्या आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध में पकरीबरावां एसडीपीओ राकेश कुमार भास्कर ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी. एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष छापेमारी दल ने तकनीकी व मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई कर आरोपित को दबोचने में सफलता हासिल की है. गिरफ्तार आरोपित की पहचान रघुनंदन कुमार उर्फ रघवा महतो, पिता रामप्रवेश महतो उर्फ सुभाष महतो, निवासी हाबूनगर, थाना चंद्रदीप, जिला जमुई के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि आरोपित लंबे समय से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ हत्या समेत कई संगीन मामले दर्ज हैं. उसकी गिरफ्तारी के लिए जिला प्रशासन की ओर से 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था. गुप्त सूचना के आधार पर चलाये गये विशेष अभियान के दौरान आरोपित को लखीसराय जिले के तेतरहाट थाना क्षेत्र के मोहसीना गांव से गिरफ्तार किया गया. एसडीपीओ ने बताया कि वह कौआकोल थाने में दर्ज हत्या मामले में फरार था, जबकि चंद्रदीप थाना में उसके खिलाफ लूट, मारपीट और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ जारी है और उससे कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की संभावना है. इस कार्रवाई में एसडीपीओ के नेतृत्व में कौआकोल थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, तकनीकी शाखा प्रभारी विकास चंद्र यादव एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे. पूछताछ के बाद आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vishal kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >