वोटर जागरूकता को लेकर मिर्जापुर में निकली पदयात्रा

NAWADA NEWS.मेरा युवा भारत, नवादा की ओर से युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से वोटर जागरूकता को लेकर मिर्जापुर में गुरुवार को पदयात्रा निकाली गयी. पदयात्रा के माध्यम से समाज में मताधिकार के महत्व और प्रयोग के प्रति लोगों को जागरूक किया गया.

नये मतदाताओं को जोड़ने और मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर रहा फोकस फोटो कैप्शन- जागरूकता कार्यक्रम में शामिल सदस्य प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय मेरा युवा भारत, नवादा की ओर से युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से वोटर जागरूकता को लेकर मिर्जापुर में गुरुवार को पदयात्रा निकाली गयी. पदयात्रा के माध्यम से समाज में मताधिकार के महत्व और प्रयोग के प्रति लोगों को जागरूक किया गया.कार्यक्रम का उद्देश्य 18 वर्ष आयु पूर्ण कर चुके नये मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ना और उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करना रहा, ताकि मतदान प्रतिशत बढ़ाया जा सके और प्रत्येक लोग अपने मताधिकार को समझ सके. इस पदयात्रा में करीब 500 युवक-युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. करीब चार किलोमीटर लंबी पदयात्रा नवादा के मिर्जापुर स्थित कृष्ण प्रसाद खेल मैदान से शुरू होकर इंदिरा चौक तक गयी और पुनः इंदिरा चौक से मिर्जापुर ग्राउंड पहुंचकर संपन्न हुई. पदयात्रा के दौरान युवाओं ने लोकतंत्र और मतदान से जुड़े नारे लगाये. कार्यक्रम के समापन पर सभी युवक-युवतियों को मताधिकार के प्रयोग की शपथ दिलायी गयी. कार्यक्रम का संचालन बिहार गौरव सम्मान से सम्मानित राष्ट्रीय कोच एवं शारीरिक शिक्षक संतोष कुमार वर्मा ने किया. इस अवसर पर मेरा युवा भारत कार्यालय के सहायक मनीष कुमार गिरि, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी व राष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट कीर्ति रंजन, सब इंस्पेक्टर विक्रम कुमार, सुनील कुमार, जूही कुमारी, योग शिक्षक मिथिलेश कुमार और शिव कुमार उपस्थित रहे.कार्यक्रम की समाप्ति पर राष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट कीर्ति रंजन और सब इंस्पेक्टर विक्रम कुमार को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VISHAL KUMAR

VISHAL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >