बिहार-झारखंड पुलिस के लिए सिरदर्द अंतरराज्यीय अपराधी गिरफ्तार

Nawada news. शराबबंदी कानून के पालन और अपराधियों पर नकेल कसने के अभियान में रजौली थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है.

शराब की तस्करी और आर्म्स एक्ट के मामले में था वांछित, भेजा गया जेल

कोडरमा के तिलैया थाने में भी दर्ज है मामला, गुप्त सूचना पर चितरकोली से दबोचा गया

कैप्शन – थाना परिसर से जेल जाता गिरफ्तार आरोपित.

प्रतिनिधि, रजौली

शराबबंदी कानून के पालन और अपराधियों पर नकेल कसने के अभियान में रजौली थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रणजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने चितरकोली गांव से अंतरराज्यीय अपराधी विक्की कुमार (पिता सरिंदर यादव) को गिरफ्तार कर लिया है. विक्की पिछले कई महीनों से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था. थानाध्यक्ष ने बताया कि विक्की कुमार के खिलाफ रजौली थाने में दो गंभीर मामले दर्ज थे. पहला मामला (कांड संख्या 07/26) चोरी की बाइक बरामदगी से जुड़ा है, वहीं दूसरा मामला (कांड संख्या 46/26) रामडीहा स्थित ईंट भट्ठे के पास से 150 लीटर महुआ शराब की बरामदगी का है. इन दोनों ही घटनाओं के बाद से पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी. शुक्रवार की रात एएसआई संजय कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर घेराबंदी कर उसे उसके गांव से धर दबोचा.

झारखंड के कोडरमा में भी है मुख्य आरोपित

गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ कि विक्की न केवल बिहार में, बल्कि पड़ोसी राज्य झारखंड के कोडरमा जिले के तिलैया थाना (कांड संख्या 282/24) में भी आर्म्स एक्ट के तहत वांछित है. इंस्पेक्टर रणजीत कुमार ने बताया कि विक्की जैसे शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी से आपराधिक नेटवर्क पर कड़ी चोट पहुंची है. शनिवार को आवश्यक कागजी कार्रवाई और मेडिकल जांच के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kr manish dev

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >