नशे में धुत बाइक सवार ने महिला को रौंदा, पैर टूटा, नवादा रेफर

Nawada news. थाना क्षेत्र के अमावां गांव के टाल मुहल्ले में मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे नशे में धुत बाइक सवारों ने एक महिला को अपनी चपेट में ले लिया.

अमावां गांव की घटना, डायल 112 ने दोनों आरोपितों को हिरासत में लिया.

इलाज के बहाने पहले राजी हुए, फिर केस करने पर दी जान मारने की धमकी

कैप्शन – अस्पताल में इलाजरत घायल महिला के साथ परिजन.प्रतिनिधि, रजौली

थाना क्षेत्र के अमावां गांव के टाल मुहल्ले में मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे नशे में धुत बाइक सवारों ने एक महिला को अपनी चपेट में ले लिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवारों ने घर के बाहर निकल रही कौशर जहां (पति- मो जसीमउद्दीन) के पैर पर बाइक चढ़ा दी, जिससे उनका बायां पैर टूट गया. महिला के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने मौके पर ही बाइक सवार दोनों युवकों को पकड़ लिया, जो रिश्ते में चाचा-भतीजा बताये जा रहे हैं. परिजनों ने बताया कि पकड़े जाने के बाद आरोपित पहले इलाज का खर्च देने को राजी हुए, लेकिन बाद में विवाद बढ़ने पर वे केस करने पर जान मारने की धमकी देने लगे. इसके बाद ग्रामीणों ने डायल 112 को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्प्लेंडर प्लस (बीआर27पी4517) जब्त करते हुए दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है.

नवादा सदर अस्पताल रेफर

घायल महिला को तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल रजौली ले जाया गया. ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. गजेंद्र कुमार ने बताया कि महिला के पैर और कंधे में गंभीर चोटें हैं. प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल नवादा रेफर कर दिया गया है. थानाध्यक्ष रणजीत कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और आरोपियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kr manish dev

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >