केंद्राधीक्षक, मजिस्ट्रेट व वीक्षकों पर कार्रवाई

Updated at : 17 Feb 2017 5:12 AM (IST)
विज्ञापन
केंद्राधीक्षक, मजिस्ट्रेट व वीक्षकों पर कार्रवाई

नवादा नगर : सेठ सागरमल महिला कॉलेज परीक्षा केंद्र में कार्यरत केंद्राधीक्षक सहित सभी दंडाधिकारियों पर कार्रवाई की जद में आ गये हैं. डीएम मनोज कुमार ने कार्रवाई करते हुए सीएस सह इंटर विद्यालय ओहारी के प्राचार्य यमुना प्रसाद, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, महिला जांच पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिका आदि के अलावा जिन क्लास से चिट-पुरजे मिले हैं […]

विज्ञापन

नवादा नगर : सेठ सागरमल महिला कॉलेज परीक्षा केंद्र में कार्यरत केंद्राधीक्षक सहित सभी दंडाधिकारियों पर कार्रवाई की जद में आ गये हैं. डीएम मनोज कुमार ने कार्रवाई करते हुए सीएस सह इंटर विद्यालय ओहारी के प्राचार्य यमुना प्रसाद, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, महिला जांच पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिका आदि के अलावा जिन क्लास से चिट-पुरजे मिले हैं

उस कमरे के वीक्षकों से स्पष्टीकरण मांगते हुए वेतन रोकने की कार्रवाई की है. जिला सूचना व जनसंपर्क पदाधिकारी परिमल कुमार ने कहा कि पहली पाली में सेठ सागरमल महिला कॉलेज परीक्षा केंद्र से 32 छात्राओं को नकल करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था. डीएम ने सेंटर के पहली पाली की परीक्षा रद्द करने की अनुशंसा करने के बाद सीएस, स्टैटिक मजिस्ट्रेट सहित सभी दंडाधिकारी स्तर के अधिकारियों को स्पष्टीकरण नोटिस दिया है. प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अब कार्यरत शिक्षकों, अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों में भी डर दिखने लगा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन