बीपीएल परिवारों को नि:शुल्क मिलेगा रसोई गैस कनेक्शन

Updated at : 18 Apr 2016 12:57 AM (IST)
विज्ञापन
बीपीएल परिवारों को नि:शुल्क मिलेगा रसोई गैस कनेक्शन

नवादा (सदर) : शहरों के बाद अब गांवों को धुआं रहित बनाने के लिए केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना एक मई से पूरे देश भर में लागू हो रही है. इस योजना से वैसे बीपीएल परिवारों को इसका लाभ मिल पायेगा, जिन्होंने अब तक रसोई गैस अपने रसोई घरों में नहीं देख पाये थे. […]

विज्ञापन

नवादा (सदर) : शहरों के बाद अब गांवों को धुआं रहित बनाने के लिए केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना एक मई से पूरे देश भर में लागू हो रही है. इस योजना से वैसे बीपीएल परिवारों को इसका लाभ मिल पायेगा, जिन्होंने अब तक रसोई गैस अपने रसोई घरों में नहीं देख पाये थे. देश के गांवों में रहनेवाले बीपीएल परिवारों को इस योजना के तहत नि:शुल्क ही रसोई गैस एजेंसियां कनेक्शन, चूल्हा व गैस भी उपलब्ध करायेगी.

रसोई गैस एजेंसी को इस योजना में बीपीएल परिवार से एक पैसे भी नहीं लेने है. नि:शुल्क रसोई गैस प्राप्त करने के लिए बीपीएल परिवारों को पति-पत्नी का आधार कार्ड, बैंक पासबुक व फोटो उपलब्ध कराने है. लाभुकों को इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए बीपीएल कार्ड या सूची भी उपलब्ध नहीं कराने होंगे.

क्योंकि विभिन्न तेल गैस एजेंसियों ने अपने-अपने एजेंसियों को यह सूची उपलब्ध करा रखी है. इस योजना को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने देश के सभी गैस एजेंसियों को निर्देश जारी किये है. इस योजना का लाभ अधिक से अधिक बीपीएल परिवारों को उपलब्ध हो सके, इसके लिए गैस एजेंसियों में महिला कर्मचारियों की नियुक्ति करना अनिवार्य बताया गया है.

माधुरीश्री भारत गैस ने शुरू किया अभियान : एक मई 2016 से तीन वित्तीय वर्ष के लिए चालू हो रहे प्रधानमंत्री ग्राम्य उज्ज्वला योजना की व्यापक सफलता व अधिक से अधिक बीपीएल परिवारों को इसका लाभ मिल पाये, इसके लिए नवादा की माधुरीश्री भारत गैस एजेंसी ने इसका प्रचार प्रसार करना शुरू कर दिया है.
बीपीएल परिवारों के बीच अभी से ही यह योजना बतायी जा रही है. गौरतलब है कि तीन माह पहले माधुरीश्री भारत गैस एजेंसी ने जिला मुख्यालय से सटे कालीपुर गांव को नवादा जिले का पहला धुआंरहित गांव बनाया है. पंचायत की मुखिया द्वारा इस संबंध में गांव के प्रधान को धुआंरहित गांव होने का प्रमाण-पत्र भी दिया गया था.
आधार कार्ड से जरूरी विकल्प :
बीपीएल परिवार होने के साथ-साथ इस योजना में आधार कार्ड जरूरी विकल्प बन गया है. बीपीएल सूची उपलब्ध नहीं होने के बाद भी इस योजना का लाभ पाने के लिए ऐसे लोगों को पति-पत्नी का आधार कार्ड, बैंक पासबुक व फोटो उपलब्ध कराना जरूरी है. इस योजना के तहत महिलाओं के नाम से ही नि:शुल्क रसोई गैस कनेशन जारी किया जाना है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन