जनता दरबार में 49 शिकायतें दर्ज

ऑन स्पॉट कई मामलों का निबटारा

ऑन स्पॉट कई मामलों का निबटारा प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय. शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन डीएम रवि प्रकाश के निर्देश पर समाहरणालय सभागार में जिला पंचायत राज पदाधिकारी नवीन कुमार पांडेय की अध्यक्षता में हुआ. इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आये लोगों ने समस्याएं और शिकायतें प्रस्तुत रखीं. इस दौरान कुल 49 शिकायतें दर्ज की गयीं. जनता दरबार के दौरान जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने कई शिकायतों का मौके पर ही निष्पादन कर तत्काल राहत प्रदान की, जबकि कुछ मामलों को जांच और आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों के पास भेजा गया. जनता दरबार में भूमि विवाद, खतियान प्राप्ति, वेतनमान भुगतान तथा रैयती भूमि पर अवैध कब्जा जैसे विषयों पर बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए. श्पांरी डेय ने सभी उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता की समस्याओं का शीघ्र और पारदर्शी निष्पादन सुनिश्चित किया जाये और चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या विलंब को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. उन्होंने कहा कि आपकी समस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >