Bihar News: नालंदा में फांसी के फंदे से लटकी मिली युवक की लाश, गांव की लड़की से करता था प्रेम

Bihar News: बिहार के नवादा जिला में पुलिस ने एक युवक का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ बरामद किया है. मृत युवक की पहचान कारू कुमार के रूप में हुई है. युवक का प्रेम-प्रसंग गांव की एक लड़की से लंबे समय से चल रहा था.

Bihar News: बिहार के नवादा जिला के कौवाकोल प्रखंड के मोहुलियाटांड के रेहड़ी टोला में पुलिस ने फंदे से लटका एक युवक का शव बरामद किया है. मृत युवक की पहचान कारू कुमार के रूप में हुई है. मृतक के पिता ने बताया कि गांव की ही एक लड़की से युवक का प्रेम-प्रसंग चल रहा था. हमेशा लड़की से फोन पर बातचीत करते रहता था.

लड़की के घर वालों से हुआ था विवाद

उन्होंने आगे बताया कि लड़की के परिवार से कई बार उसका विवाद भी हुआ था. पूर्व में मेरी बेटी (लड़का की बहन) के साथ भी लड़की (प्रेमिका) के परिवार के लोगों ने मारपीट की थी. मृतक के पिता ने आगे बताया कि परिवार के सभी लोग प्राइवेट कंपनी में काम करते है. जब हमलोग काम करके शाम में घर लौटे तो देखा कि बेटा फांसी के फंदे से लटका हुआ था. हमने थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

Also Read: बिहार में BPSC शिक्षक का पकड़ौआ विवाह, 4 साल से था प्यार, टीचर बनने के बाद शादी से किया इनकार

पुलिस ने क्या कहा?

इस मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि फांसी के फंदे में लटका हुआ एक युवक का शव बरामद किया गया है. परिवार के लोग घर में नहीं थे, इसी दौरान युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. परिजनों ने आवेदन दिया है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >