अरियरी/परबलपुर.प्रखंड मुख्यालय अरियरी स्थित सभागार में मानव शृंखला निर्माण को लेकर बैठक का आयोजन किया गया. उक्त बैठक का आयोजन स्थानीय प्रखंड विकास पदाधिकारी परमानंद पंडित के नेतृत्व में आगामी 21 जनवरी 2017 को होने वाले मानव शृंखला निर्माण की तैयारी को लेकर किया गया. प्रखंड समन्वयक साक्षर भारत संजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 21 जनवरी को होने वाले मानव शृंखला निर्माण को लेकर बैठक का आयोजन किया गया.
जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी के नेतृत्व में थाना प्रभारी मिथलेश चौधरी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी कपिल देव प्रसाद, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रामवृक्ष भुइया, केआरपी रंजन पांडे, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. महेंद्र प्रसाद, सहित तमाम स्थानीय प्रशासनिक पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे. डीएम ने पदाधिकारियों को दिये कई निर्देश :राजगीर. नशामुक्त बिहार अभियान की सफलता को लेकर 21 जनवरी को आयोजित होने वाले मानव श्रृंखला की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी डॉ त्याग राजन एसएम की अध्यक्षता में शुक्रवार को राजगीर के अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में एक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में जिले के वरीय अधिकारियों सहित संबंधित सभी विभाग के पदाधिकारी व जिले भर के पुलिस पदाधिकारी ने भाग लिया. बैठक में जिलाधिकारी डॉ त्याग राजन एसएम ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों को मानव श्रृंखला का रूट चार्ट समझाते हुए कई जरूरी टास्क दिये. उन्होंने बताया कि मानव श्रृंखला के लिए एक सेक्टर व कई सब सेक्टर बनाये गये हैं.
उन्होंने कहा कि मुख्य मार्ग व उप मार्ग में प्रति किमी एवं प्रत्येक सेरूक्टर पर एक प्रशासनिक इंचार्ज व पुलिस पदाधिकारी के अलावे सेक्टर दंडाधिकारी की भी तैनाती की जायेगी.
मुख्य मार्ग में किसी प्रकार की बाधा नहीं आना चाहिए. बाधा रहित मार्ग को सुनिित करना सभी सेक्टर पदाधिकारियों की जिम्मेवारी है. प्रत्येक सेक्टर पर विभिन्न इंजीनियरों व लाइमनैन को इंचार्ज बनाण्या जायेगा. उन्होंने कहा कि प्रत्येक पांच सेक्टर का एक जोन बनाया जायेगा और पांच जोन पर एक सुपर जोन का भी निर्धारण किया जायेगा, जिसे इंचार्ज जिलाधिकारी होंगे. साथ ही उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि 21 जनवरी से पहले कोई भी पदाधिकारी छुट्टी पर जाने की कोशिश ना करें. उन्होंने चेतावनी देते हुए सभी पदाधिकारियों को नशा मुक्ति अभियान को लेकर बनाये जाने वाले मानव श्रृंखला के दौरान किसी प्रकार का बहाना कर गायब पाये गये पदाधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही.
उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि यह राज्य सरकार का एक अति महत्वपूर्ण अभियान है, जिसमें किसी भी प्रकार की चूक बरदाश्त नहीं की जायेगी. साथ ही उन्होंने 21 जनवरी तक के सभी छुट्टियों को रद्द करने की घोषणा करते हुए कहा कि इस बीच रविवार के दिन भी कार्यालय खुले रहेंगे.
इस अवसर पर नालंदा एसपी कुमार आशीष ने कहा कि यह मानव श्रृंखला अभियान किसी संस्था का नहीं अपितू यह राज्य सरकार का पूरे बिहार को नशे के चंगुल से मुक्त करने हेतु एक महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को भी इसकी तैयारी में जुट जाने को कहा है. उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर सभी डीएसपी व सर्किल इंस्पेक्टर संबंधित थाना क्षेत्र के थानाध्यक्षों को रूट संबंधी विधि व्यवस्था के मद्देनजर मॉनिटरिंग करेंगे.
मुख्य व उप मार्गों के विभिन्न पार्किंग क्षेत्र का निर्धारण कर इसकी रिपोर्ट अपने वरीय पदाधिकारियों को सौंपेंगे. एंबुलेंस व संबंधित विभाग के पदाधिकारियों एवं विधि व्यवस्था के तहत गश्त लगा रहे पुलिस पदाधिकारियों के वाहन के अलावा अन्य किसी वाहन का प्रवेश बंद कर दिया जायेगा. इस अवसर पर डीडीसी कुंदन कुमार, नगर आयुक्त कौशल कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेंद्र नाथ, वरीय उप समाहर्ता ब्रजेश कुमार, प्रमोद कुमार, एसडीओ राजगीर लाल ज्याति नाथ साहदेव, डीएसपी संजय कुमार जीविका के डीपीएम संतोष कुमार के अलावा आत्मा के इंचार्ज सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे.
मानव शृंखला का रूट चार्ट :
मुख्य मार्ग एनएच 31 पर धोवा पुल,हरनौत, वेना, बिहारशरीफ बाइपास, पावापुरी, गिरियक, खराट मोड़, तख्तरोजा गांव, नालंदा-नवादा सीमा तक कुल 51 किलोमीटर तथा एनएच 31 के ही बिहारशरीफ के 17 नंबर मोड़ सोहसराय से एतवारी बाजार,अंबेर चौक,खंदकपर,अस्थावां, सारे, बेनार मोड़, आरलाल कॉलेज, मिशन ओपी, नालन्दा-शेखपुरा सीमा, एनएच 82 तक कुल 27 किलोमीटर का मानव शृंखला बनेगा. मुख्य मार्ग में कुल 78.5 किमी का मानव शृंखला बनाया जायेगा.
इसके अलावे उप मार्ग में एनएच 31 पर नूरसराय, थरथरी, हिलसा, एकंगरसराय, देवीसराय मोड़ तक कुल 68 किमी, परबलपुर, बेन, भूई, सिलाव,राजगीर क्रॉसिंग, राजगीर ब्लॉक रोड, कलाली चौक, गिरियक रोड, गिरियक मोड़ तक कुल 50 किमी, राजगीर मोड़, दीपनगर, नालंदा, सिलाव के बीच 20 किमी, नूरसराय, सालेपुर मोड़, चंडी, जैतीपुर मोड़, तुलसीगढ़, नरसंडा, बहादुरपुर मोड़,हरनौत,बाजार मोड़ के बीच 42 किमी, एनएच 30 ए के बिहारशरीफ अंबेर मोड़, रहुई, निजाय, गोनावां मोड़ एनएच 31 के पोआरी रेलवे कोच फैक्टरी,हरनौत बाजार के बीच 45 किमी, एनएच 82 के बेनार मोड़ बिंद बाजार के बीच 13 किमी तक मानव शृंखला बनेगा. इस उप मार्ग में कुल 260 किमी लंबा मानव शृंखला निर्धारित किया गया है. इस प्रकार से मुख्य मार्ग एवं उप मार्ग को मिलाकर कुल 247 किलोमीटर लंबा मानव शृंखला जिले में बनेगा.
