जिले की बेटियों को दिखायी जायेगी ''दंगल''

नालंदा पुलिस की पहल चार जनवरी के इस स्पेशल शो के सारे टिकट बेटियों के लिए आरक्षित शो में बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश रहेगा वर्जित बिहारशरीफ : जिले की बेटियों को नालंदा पुलिस की पहल से दंगल फिल्म दिखलायी जायेगी. हरियाणा की बेटियों के संघर्ष, लगन व जीत की सच्ची घटना और बेटियों के प्रति […]

नालंदा पुलिस की पहल

चार जनवरी के इस स्पेशल शो के सारे टिकट बेटियों के लिए आरक्षित
शो में बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश रहेगा वर्जित
बिहारशरीफ : जिले की बेटियों को नालंदा पुलिस की पहल से दंगल फिल्म दिखलायी जायेगी. हरियाणा की बेटियों के संघर्ष, लगन व जीत की सच्ची घटना और बेटियों के प्रति पिता का समर्पण कर आधारित इस फिल्म जिले के बेटियों को सीख व प्रेरणा मिलेगी. हरियाणा के भिवानी जिले के बलाली गांव की बहनों और उसके पिता के संघर्षों पर आधारित यह फिल्म चार जनवरी बुधवार को जिले की बेटियों को दिखाया जायेगा. इसकी जानकारी देते हुए एसपी कुमार आशीष ने बताया कि समाज में बेटियों के प्रति जो नकारात्मक अवधारणा रही है. उसे आज के बदलते परिवेश में सकारात्मक सोच के साथ हम सभी को साथ मिल कर उसे बदलना होगा. इसी सोच के तहत नालंदा पुलिस द्वारा स्कूल व कॉलेज की छात्राओं को यह फिल्म दिखायी जा रही है, जिससे कि बेटियों के प्रति समाज में सम्मान बढ़े.
एसपी ने बताया कि चार जनवरी को वंदना सिनेमा में सुबह 11:30 से 2:30 का शो जिले की बेटियों को दिखाया जायेगा. एसपी कुमार आशीष की इस पहल की नगर आयुक्त कौशल कुमार व डिप्टी मेयर शंकर कुमार ने सराहना की है और कहा है कि बेटियों को सशक्त बनाने की दिशा में किये जा रहे प्रयास का नगर निगम सहयोग करेगी. वंदना टॉकिज के मालिक अवधेश कुमार ने कहा कि यह एक सामाजिक पहल है, जिसका हिस्सा बन कर काफी अच्छा लग रहा है.
इस आयोजन में रोटरी क्लब, इनर व्हील के सदस्यों, नालंदा महिला कॉलेज की छात्राएं एवं ब्रह्मकुमारी की बहनों व अन्य जागरूक लोगों का भी सहयोग मिला है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >