गोड्डा में खदान में मरनेवाले मजदूर का शव पहुंचा नरसंडा

शव पहुंचते ही मचा कोहराम चंडी (नालंदा) : झारखंड के गोड्डा जिले के ललमटिया में कोयला खदान में दब कर मरनेवाले मजदूरों में से एक चंडी थाना क्षेत्र के नरसंडा गांव निवासी लड्डू यादव भी था. 25 वर्षीय लड्डू यादव का शव सोमवार रात नरसंडा पहुंचा. शव पहुंचते ही गांव में मातम पसर गया. टोले-पड़ोस […]

शव पहुंचते ही मचा कोहराम

चंडी (नालंदा) : झारखंड के गोड्डा जिले के ललमटिया में कोयला खदान में दब कर मरनेवाले मजदूरों में से एक चंडी थाना क्षेत्र के नरसंडा गांव निवासी लड्डू यादव भी था. 25 वर्षीय लड्डू यादव का शव सोमवार रात नरसंडा पहुंचा. शव पहुंचते ही गांव में मातम पसर गया. टोले-पड़ोस के लोग चीत्कार कर उठे. लड्डू यादव की पत्नी व परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल था. लड्डू यादव ललभटिया के कोयला खादान में पे लोडर (बुलडोजर) मशीन चलाता था. गत 29 दिसंबर की रात खदान धंस गया, जिसमें उक्त युवक फंस गया. परिजनों की इसकी सूचना दी गयी थी. परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. राहत एवं बचाव कार्य के दौरान लड्डू यादव का शव मिला. परिजनों ने शव लाकर उसका दाह- संस्कार कर दिया. मृतक के एक पुत्री और एक पुत्र हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >