आम गली का अतिक्रमण कर बनाया जा रहा निजी मकान.
सरपंच के मना करने पर भी निर्माण कार्य जारी , आक्राोश
सिलाव : स्थानीय थाना के भूई पंचायत के वार्ड संख्या तीन में गली में श्रवण चौधरी पिता विलास चौधरी द्वारा गली को अतिक्रमण कर मकान का निर्माण किया जा रहा है. इसको लेकर राजेश मिस्त्री,नवल मिस्त्री, राजनंदन मिस्त्री सहित कई लोगों ने आपत्ति करते हुए इसकी जानकारी पंचायत के सरपंच को दिया. इसके बावजूद दीवार उठाई जा रही है. मिथिलेश मिस्त्री ने बताया कि यह गली बीस वर्षों से लोगों का आवागमन के लिए प्रयोग किया जा रहा है. इस गली में आधी दूरी तक सरकारी योजना मद से ईंट सोलिंग भी किया गया है. पूरे गली में नाली भी निर्माण किया हुआ है.
इसके बावजूद भी दबंगता पूर्वक गली को अतिक्रमण किया जा रहा है. इसकी जानकारी सीओ और पंचायत के हल्का कर्मचारी को दी गयी. सीओ ने सरपंच को कार्य रोकने के लिए कहा. परंतु सरपंच की बात नहीं मान कर निर्माण जारी है. जिससे कभी भी विवाद बढ़ने की आशंका है और खून खराबा भी हो सकता है. इन लोगों ने सरपंच पर भी आरोप लगाया कि राजनीति से प्रेरित होकर मामला सुलझाने का प्रयास नहीं किया जा रहा है.
