बिहारशरीफ : सूबे के विभिन्न क्षेत्रों में आये दिन डॉक्टरों पर हो रहे हमले पर जिला आइएमए ने गहरी चिंता जतायी है. आइएमए के जिला शाखा ने डॉक्टरों की मुकम्मल सुरक्षा करने की मांग सूबे की सरकार से की है. यह बातें आइएमए के जिला अध्यक्ष डॉ पीके चौधरी ने शनिवार को आइएमए भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहीं.उन्होंने कहा कि पिछले दिनों मोतीहारी के चिकित्सक डॉ एसबी सिंह की हत्या अपराधियों ने कर दी.
आये दिन सूबे के विभिन्न क्षेत्रों में डॉक्टरों व हॉस्पिटलों पर हमले हो रहे हैं. सरकार इन अपराधियों को चिह्नित कर ठोस कार्रवाई करे. डॉ चौधरी ने कहा कि मोतीहारी के डॉक्टर की हत्या के विरोध में सभी प्राइवेट निजी क्लीनिक भी बंद रही. इस मौके पर भासा के राज्य स्तरीय अध्यक्ष डॉ ज्ञानभूषण,आइएमए के सचिव डॉ मिथिलेश प्रसाद,डॉ एमएमएच खान,डॉ.सच्चिदानंद
प्रसाद,डॉ.विनोद कुमार,डॉ.अजय कुमार,डॉ.सुनील कुमार,डॉ.सुजीत कुमार,डॉ देवव्रत,डॉ श्याम किशोर समेत दर्जनों चिकित्सक मौजूद थे. इधर, आइएमए के प्रदेश सहायक सचिव व पावापुरी मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. केके मणि ने कहा है कि सरकार अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए ठोस कदम उठाये.
