मानपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान गोइठवा पुल के पास से चाेर मो नियाज को चोरी की बाइक के साथ दबोचा
बिहारशरीफ : मानपुर थाने की पुलिस ने सोमवार की संध्या में वाहन चेकिंग के दौरान गोइठवा पुल के पास से अंतर जिला बाइक चोर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है.
उसके पास से पुलिस ने एक चोरी की बाइक भी बरामद की है. मानपुर के थानाध्यक्ष अनूप कुमार ने बताया कि गिरफ्तार बाइक चोर की पहचान सोहसराय थाना क्षेत्र के महुआ टोला मोहल्ला निवासी मो कयूम के पुत्र मो नियाज उर्फ मुसलिम के रूप में हुई है.
सोहसराय थाना क्षेत्र से बाइक चोरी के आरोप में मो नियाज पहले भी जेल जा चुका है. थानाध्यक्ष ने जानकारी दी कि मो नियाज अंतर जिला बाइक चोर गिरोह का सदस्य है. इसके खिलाफ गया, नवादा व शेखपुरा जिलों में भी बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज है. गिरफ्तार बाइक चोर से पुलिस पूछताछ कर रही है.
