इलाज के दौरान महिला मरीज की मौत, हंगामा

प्रसूता की मौत के बाद हंगामा करते परिजन. बिहारशरीफ : शहर के कागजी मोहल्ले में स्थित एक निजी क्लिनिक में इलाज के दौरान एक महिला मरीज की शनिवार को मौत हो गयी. इस घटना से नाराज मरीज के परिजनों ने जम कर हंगामा किया. क्लिनिक के संचालक एवं पुलिस द्वारा काफी मशक्कत के बाद नाराज […]

प्रसूता की मौत के बाद हंगामा करते परिजन.

बिहारशरीफ : शहर के कागजी मोहल्ले में स्थित एक निजी क्लिनिक में इलाज के दौरान एक महिला मरीज की शनिवार को मौत हो गयी. इस घटना से नाराज मरीज के परिजनों ने
जम कर हंगामा किया. क्लिनिक के संचालक एवं पुलिस द्वारा काफी मशक्कत के बाद नाराज मरीज के परिजन शांत हुए. बताया जाता है कि अस्थावां थाना क्षेत्र के जियर गांव निवासी रतन पासवान की पत्नी इंदु देवी को इलाज के लिए कागजी मोहल्ले स्थित आदर्श लाइफ केयर हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड में शुक्रवार की संध्या करीब छह बजे भरती कराया गया था. इलाज के दौरान मरीज की मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलने पर मरीज के परिजन शनिवार की सुबह वहां एकत्र हो गये और हंगामा करने लगे.
निजी क्लिनिक में हंगामा होता देख वहां लोगों की भीड़ जुट गयी. सूचना मिलने पर नगर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी. पुलिस और क्लिनिक संचालक ने मिल कर नाराज लोगों को काफी मशक्कत के बाद शांत कराया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >