दो दुकानों से हजारों की संपत्ति चुरायी

बिहारशरीफ/सिलाव : सिलाव थाने से महज कुछ गज की दूरी पर स्थित दो दुकानों से चोरों ने करीब 50 हजार रुपये से अधिक की संपत्ति चुरा ली. घटा सोमवार की रात्रि में घटी. दुकान के वेंटिलेटर के सहारे अंदर घुस कर चोरों ने घटना को अंजाम दिया. सिलाव बाजार के थाना रोड स्थित मां चंडी […]

बिहारशरीफ/सिलाव : सिलाव थाने से महज कुछ गज की दूरी पर स्थित दो दुकानों से चोरों ने करीब 50 हजार रुपये से अधिक की संपत्ति चुरा ली. घटा सोमवार की रात्रि में घटी. दुकान के वेंटिलेटर के सहारे अंदर घुस कर चोरों ने घटना को अंजाम दिया. सिलाव बाजार के थाना रोड स्थित मां चंडी टेलीकॉम व अंकित स्टूडियो एंड मोबाइल सेंटर में चोरी की घटनाएं हुईं. वेंटिलेटर के सहारे चोर मां चंडी टेलीकॉम में घुस गये और 35 मोबाइल, मेमोरी कार्ड, रिचार्ज कूपन एवं पांच हजार नकद सहित अन्य सामान चुरा कर चलते बने.
इसी प्रकार पास स्थित अंकित स्टूडियो एंड मोबाइल सेंटर में भी चोर वेंटिलेटर के सहारे घुस गये और आठ मोबाइल, रिचार्ज कूपन सहित अन्य सामान चुरा ले गये़ मां चंडी टेलीकॉम के संचालक चंडी निवासी संजीव कुमार ने बताया कि सोमवार की संध्या वे अपनी दुकान बंद कर घर चले गये. मंगलवार की सुबह जब अपनी दुकान खोली, तो सारा सामान गायब देखा. इसी प्रकार अंकित स्टूडियो एंड मोबाइल सेंटर के संचालक सिलाव बाजार निवासी विकास कुमार वर्मा ने बताया कि मंगलवार की सुबह जब उसने दुकान खोली, तब सामान गायब देखा.
पीड़ित दुकानदारों द्वारा इस संबंध में अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करवायी गयी है. सिलाव थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. मामला संदेहास्पद प्रतीत होता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >