गांव में स्वास्थ्य टीम पहुंची, किया जा रहा इलाज
विभाग में हड़कंप
कतरीसराय. स्थानीय प्रखंड के सैदी गांव में शुक्रवार को डायरिया से तीन लोगों की मौत हो गयी. सैदी गांव में डायरिया का भीषण प्रकोप हो गया. जिसमें 20 वर्षीय रेखा देवी, 65 वर्षीय जरा देवी तथा डेढ़ वर्षी अंशु कुमारी की मौत हो गयी. डायरिया महादलित टोला में गंदगी से हुई है.
इसकी सूचना पंचायत के मुखिया नवेनदु झा ने फोन कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ ललित प्रसाद व सीएस को दी.डायरिया से तीन लोगों की सूचना मिलते ही चिकित्सा विभाग में हड़कंप मच गया है.
आनन फानन में चिकित्सा टीम के साथ डाॅ ललित सैदी गांव पहुंच कर डायरिया से अक्रांत लोगों को चिकित्सा सुविधा मुहैया कराया. जब तक जिले के मेडिकल टीम भी पहुंच कर कैंप करते हुए नालियों में पाउडर का छिड़काव करना शुरू कर दिया. सूचना पाते ही बीडीओ सराफत हुसैन भी मौके पर पहुंचे और पीड़ितों का मुआयना किया.
