अवैध उत्खनन में दो पर दर्ज हुई एफआइआर

बिहारशरीफ : अवैध तरीके से मिट्टी उत्खनन पर दो पर एफआइआर की गयी है. जिला खनन पदाधिकारी शैलेंद्र नाथ ने दीपनगर थाने में एफआइआर करायी है. उन्होंने बताया कि डीएम डॉ त्याग राजन द्वारा जांच का आदेश मिला था कि मकनपुर के पास स्थित आरपीएस स्कूल के पास अवैध रूप से मिट्टी की खुदाई की […]

बिहारशरीफ : अवैध तरीके से मिट्टी उत्खनन पर दो पर एफआइआर की गयी है. जिला खनन पदाधिकारी शैलेंद्र नाथ ने दीपनगर थाने में एफआइआर करायी है. उन्होंने बताया कि डीएम डॉ त्याग राजन द्वारा जांच का आदेश मिला था कि मकनपुर के पास स्थित आरपीएस स्कूल के पास अवैध रूप से मिट्टी की खुदाई की जा रही है. जांच के दौरान मामला सत्य पाया गया. दिवाकर व अरुण कुमार पर एफआइआर करायी गयी हैं.

उन्होंने बताया कि अवैध उत्खनन करा कर साठोपुर में स्थित विद्यालय के पास मिट्टी की भरायी की जा रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >