बाइक से टीबी के मरीजों पर नजर रखेंगे कर्मी

एसटीएस को यह जिम्मेवारी,टीबी बीमारी पर रोकथाम की पहल संदिग्ध मरीजों की भी पहचान करेंगे एसटीएस बिहारशरीफ : टीबी रोग पर रोकथाम के लिए विभागीय की ओर से ठोस पहल की गयी है.अब कर्मी बाइक से क्षेत्रों में घूम-घूमकर टीबी के मरीजों पर अपनी पैनी नजर रखेंगे. यह महत्वपूर्ण जिम्मेवारी एसटीएस को दी गयी है. […]

एसटीएस को यह जिम्मेवारी,टीबी बीमारी पर रोकथाम की पहल

संदिग्ध मरीजों की भी पहचान करेंगे एसटीएस
बिहारशरीफ : टीबी रोग पर रोकथाम के लिए विभागीय की ओर से ठोस पहल की गयी है.अब कर्मी बाइक से क्षेत्रों में घूम-घूमकर टीबी के मरीजों पर अपनी पैनी नजर रखेंगे. यह महत्वपूर्ण जिम्मेवारी एसटीएस को दी गयी है. एसटीएस बाइक से क्षेत्र परिभ्रमण कर टीबी के इलाजरत मरीजों पर तो अपनी नजर रखेंगे ही साथ ही साथ संदिग्ध रोगियों की भी पहचान करेंगे. ताकी चिहिंत मरीजों को अस्पताल भेज कर ससमय इलाज किया जा सके. साथ ही,
इस संक्रामक बीमारी पर पूरी तरह से काबू पायी जा सके. जिला यक्ष्मा विभाग के अधीन कायर्रत एसटीएस क्षेत्र में बहुत जल्द ही बाइक पर सवार होकर परिभ्रमण करते नजर आयेंगे. टीबी मरीजों पर नजर रखने के लिए जिला यक्ष्मा विभाग की ओर से चार बाइक खरीदने का प्रस्ताव है. इस कार्य को मूर्तरूप देने के लिए जिला यक्ष्मा विभाग ने प्रस्ताव को अपर मुख्य चिकित्सा
पदाधिकारी के पास भेजा गया है. प्रस्ताव पर मंजूरी मिल जाने के बाद बाइक क्रय की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. इसके लिए टेंडर निकाला जाएगा. इच्छुक लोग निविदा भर सकते हैं. जिले में कुल 25 डीएमसी संचालित हैं. इन केन्द्रों पर मरीजों के बलगम जांच की सुविधा उपलब्ध है.साथ ही इलाज की भी व्यवस्था है. बाइक की खरीद हो जाने बाद एसटीएस को अपने क्षेत्रों का परिभ्रमण करने के साथ -साथ टीबी के मरीजों पर निगरानी रखने में सहूलियत होगी.
एसटीएस रोजाना क्षेत्र में जाकर कंफर्म टीबी के मरीजों का हालचाल ले सकेंगे तथा दवा मरीज खा रहे हैं या की नहीं इस बात की भी सही-सही पता चल सकेगी.निगरानी रखने से टीबी के डिफॉल्डर मरीजों की संख्या में काफी कमी आएगी. संदिग्ध मरीज मिलने पर उसे बलगम जांच के लिए एसटीएस उत्प्रेरित करने का भी काम करेंगे. जिन लोगों में दो सप्ताह से ज्यादा समय से खांसी हो रही है तो टीबी होने की आशंका प्रबल हो जाती है.
एसे लोगों को चिहिंत कर उसकी बलगम जांच करायी जायेगी.
क्या कहते हैं अधिकारी
टीबी की रोकथाम व पीड़ितों को सही इलाज करने की दिशा में यह कदम उठाया जा रहा है. पिछले दिनों राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी ने भी इस दिशा में बाइक क्रय करने का निर्देश दिया था.साथ ही सीएस ने भी इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है. इसके मद्देनजर बाइक खरीदने का प्रस्ताव अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के पास भेजा गया है.
डॉ रविंद्र कुमार,जिला यक्ष्मा पदाधिकारी,नालंदा
क्या कहते हैं अधिकारी
टीबी की रोकथाम व पीड़ितों को सही इलाज करने की दिशा में यह कदम उठाया जा रहा है. पिछले दिनों राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी ने भी इस दिशा में बाइक क्रय करने का निर्देश दिया था.साथ ही सीएस ने भी इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है. इसके मद्देनजर बाइक खरीदने का प्रस्ताव अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के पास भेजा गया है.
डॉ रविंद्र कुमार,जिला यक्ष्मा पदाधिकारी,नालंदा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >