शहर में निकाला गया कारगिल विजय जुलूस

शहीद हरदेव को दी गयी श्रद्धांजलि अस्पताल चौक पर शहीद हरदेव की प्रतिमा स्थापित करने की मांग बिहारशरीफ : कारगिल विजय को लेकर जन जीवक संघ द्वारा मंगलवार को विजय जुलूस निकाला गया. भरावपर संघ कार्यालय से निकला विजय जुलूस मछली मार्केट ,आनंद मार्ग, लहेरी थाना, रांची रोड होते हुए हरदेव चौक पहुंच कर सभा […]

शहीद हरदेव को दी गयी श्रद्धांजलि
अस्पताल चौक पर शहीद हरदेव की प्रतिमा स्थापित करने की मांग
बिहारशरीफ : कारगिल विजय को लेकर जन जीवक संघ द्वारा मंगलवार को विजय जुलूस निकाला गया. भरावपर संघ कार्यालय से निकला विजय जुलूस मछली मार्केट ,आनंद मार्ग, लहेरी थाना, रांची रोड होते हुए हरदेव चौक पहुंच कर सभा में तब्दील हो गया.
संघ के प्रदेश महासचिव सह राष्ट्रीय मानवाधिकार के सदस्य डॉ विपिन कुमार सिन्हा ने कहा कि 26 जुलाई, 1999 को कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान को धूल चटा कर तिरंगा लहराया था. इसी दौरान नालंदा के जांवाज सिपाही शहीद हरदेव प्रसाद दुश्मनों से लड़ते -लड़ते शहीद हो गये. ऐसे सपूत शहीदों को जन जीवक संघ सलाम करता है. उन्होंने कहा कि सूबे की सरकार ने अस्पताल चौक मोड़ पर शहीद हरदेव की प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा पूर्व में की थी, लेकिन प्रतिमा स्थापित करना, तो दूर उनकी तसवीर पर माल्यार्पण भी नहीं किया गया.
संघ के सदस्यों ने सरकार से हरदेव चौक पर हरदेव प्रसाद की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की मांग की. इस अवसर पर डॉ संजय कुमार,भोला प्रसाद,डाॅ जयप्रकाश शर्मा, डॉ श्यामकिशोर प्रसाद, डॉ नवीन कुमार, डॉ अनिल कुमार, डॉ ओमप्रकाश ,देवेंद्र प्रसाद ,कमला देवी, आशा देवी, ज्योति वर्मा, वसंती देवी, सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >