पशुओं की जानलेवा रोगों से की जायेगी रक्षा

पहली अगस्त से चलाया जायेगा पशु स्वास्थ्य रक्षा पखवारा बिहारशरीफ. पशुओं को संक्रामक व जानलेवा बीमारियों से रक्षा की जायेगी. इसके लिए सरकार ने ठोस पहल की है. सरकार ने आषाढ़ी गलाघोंटू व लंगड़ी बीमारियों से बचाव के लिए पहली अगस्त से पशु स्वास्थ्य रक्षा पखवारा चलाने की व्यवस्था की है. इसके तहत पशुओं को […]

पहली अगस्त से चलाया जायेगा पशु स्वास्थ्य रक्षा पखवारा
बिहारशरीफ. पशुओं को संक्रामक व जानलेवा बीमारियों से रक्षा की जायेगी. इसके लिए सरकार ने ठोस पहल की है. सरकार ने आषाढ़ी गलाघोंटू व लंगड़ी बीमारियों से बचाव के लिए पहली अगस्त से पशु स्वास्थ्य रक्षा पखवारा चलाने की व्यवस्था की है.
इसके तहत पशुओं को टीके लगाये जायेंगे. पशु स्वास्थ्य रक्षा पखवारा जिले में 20 अगस्त 2016 तक सघन रूप से चलाया जायेगा. जिले के सभी बीस प्रखंडों में एक साथ यह पखवारा कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. जिला पशुपालन विभाग ने इस पखवारे को सफल बनाने की तैयारी पूरी कर ली है.
निजी वैक्सीनेटर लगायेंगे टीके
पशु स्वास्थ्य रक्षा पखवारा कार्यक्रम केतहत संक्रामक व जानलेवा बीमारियों गलाघोंटू व लंगड़ी से बचाव के लिए टीके लगाने का काम निजी वैक्सीनेटर करेंगे.
इस काम के एवज में निजी वैक्सीनेटरों को पारिश्रमिक राशि उपलब्ध करायी जायेगी. हरेक पशु के टीके लगाने पर ढाई रुपये के हिसाब से भुगतान किया जायेगा. एक वैक्सीनेटर को एक दिन में कम से कम 130 पशुओं को टीके लगाने का लक्ष्य दिया गया है. प्रखंड की पंचायत की आबादी के मुताबिक वैक्सीनेटर तैनात किये जायेंगे. सरकार की योजना है कि अधिक से अधिक पशुओं को उक्त बीमारियों से सुरक्षा के लिए टीके लगाये जाएं.
जागरूक होकर पशुपालक पशुओं को टीके लगाएं
पशु स्वास्थ्य रक्षा पखवारा के तहत जिले के पशुपालक अपने-अपने पशुओं को जागरूक होकर टीके लगायें. ताकि गलाघोंटू व लंगड़ी बीमारियों से पशुओं को पूरी तरह से सुरक्षा किया जा सके. इसके लिए विभाग को सवा दो लाख वैक्सीन उपलब्ध हुए हैं. जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ जीवछ नारायण यादव ने पशुपालकों से अपील की है कि सरकार के इस अभियान को सफल बनाने के लिए पशुओं को टीके जरूर लगाएं. यह टीके नि:शुल्क जिला पशुपालन विभाग की ओर से लगाये जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >