बिहारशरीफ : शहर के मछली मार्केट पर नगर निगम द्वारा बनने वाली जमीन पर एक व्यक्ति ने दावा कर दिया है.
निर्माण कार्य रोकने व कब्जा दिलाये जाने के लिए हाइकोर्ट में याचिका दायर किया गया है. दावा करने वाले श्रवण कुमार ने कोर्ट में याचिका दायर किया है कि प्लौट नंबर 305, खाता नंबर 48 व थाना नंबर 126 मौजा चकहिजयान पौने सात डिसमिल जमीन पर मेरी है. इस जमीन का मेरे पास बंदोबस्ती की कागज है. इसका रिर्टन दाखिल व मोटेशन भी है.
उन्होंने बताया कि सीडब्लूकेसी संख्या 4131 /07 के आदेश के बाद उस समय के तत्कालीन डीएम ने कार्यपालक अभियंता को पत्र लिखकर कहा था कि वर्णित भू-खंड को चिहिन्त कर उस पर किसी प्रकार का निर्माण कार्य करें. इस आदेश के आद भी न्याय के लिए भटक रहे है. ईधर नगर आयुक्त कौशल कुमार ने कहा कि उक्त स्थल के बारे में पूरी तरह कानूनी दायरे में मार्केट बनाया जा रहा है. मार्केट बनने से लोगों को फायदा होगा.
