बिहारशरीफ : शुक्रवार को जिले के छह प्रखंडों केे एक-एक विद्यालयों में प्रोजेक्ट ई विद्या को चालू किया जायेगा.
इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों से पढ़ाई की व्यवस्था की जायेगी.
हिलसा, राजगीर, चंंडी, नूरसराय, अस्थावां व रहुई प्रखंड के एक-एक विद्यालय में बच्चों को पढ़ाई करने शुरू कराने का आदेश दिया गया. प्रोजेक्ट को शुरू करने के लिए सभी उपकरणों की व्यवस्था करने का आदेश दिया गया. तैयारी को शुक्रवार को बैठक की गयी. इस मौके पर डीडीसी कुंदन कुमार, एडीएम मुर्शीद आलम,डीटीओ शैलेन्द्र नाथ, वरीय डिप्टी कलेक्टर राम बाबू, डीपीओ एजुकेशन आदि मौजूद थे.
