स्वर्ण व्यवसायी के लापता होने के मामले में दो लोग हिरासत में

बिहारशरीफ : गिरियक थाना क्षेत्र के पावापुरी मोड़ के स्वर्ण व्यवसायी बबलू वर्मा के गायब हो जाने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है. हिरासत में लिये गये दोनों लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है. व्यवसायी बबलू वर्मा पिछले शनिवार को माल लाने के लिए पटना गये थे. आज […]

बिहारशरीफ : गिरियक थाना क्षेत्र के पावापुरी मोड़ के स्वर्ण व्यवसायी बबलू वर्मा के गायब हो जाने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है. हिरासत में लिये गये दोनों लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है. व्यवसायी बबलू वर्मा पिछले शनिवार को माल लाने के लिए पटना गये थे.

आज तक वे घर नहीं लौटे हैं. घटना से व्यवसायी की पत्नी शिल्पी का रो-रो कर बुरा हाल है. व्यवसायी के भाई राजीव गुप्ता ने इस संबंध में गिरियक थाने में लिखित शिकायत की है, जिसमें अपहरण कर लिये जाने की आशंका व्यक्त की है. व्यवसायी के परिजनों ने एसपी से भेंट की थी. गिरियक के थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि शक के आधार पर मानपुर थाना क्षेत्र के तियुरी गांव से एक व्यक्ति को, जबकि सिलाव थाना क्षेत्र के नानंद धरहरा से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है.

दोनों से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस आगे बढ़ रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >