तीन गिरफ्तार, हथियार बरामद

सख्ती. पोस्ट ऑफिस के कैश वैन व पेट्रोल पंप लूट की योजना विफल बड़ी मंदिर के पास लूट की योजना बनाते तीन अपराधी गिरफ्तार पांच देसी पिस्तौल, 30 गोली व चार मोबाइल बरामद बिहारशरीफ : नालंदा पुलिस ने पोस्ट ऑफिस के कैश वैन व बालाजी पेट्रोल पंप, बड़ी पहाड़ी को लूटने की अपराधियों की योजना […]

सख्ती. पोस्ट ऑफिस के कैश वैन व पेट्रोल पंप लूट की योजना विफल

बड़ी मंदिर के पास लूट की योजना बनाते तीन अपराधी गिरफ्तार
पांच देसी पिस्तौल, 30 गोली व चार मोबाइल बरामद
बिहारशरीफ : नालंदा पुलिस ने पोस्ट ऑफिस के कैश वैन व बालाजी पेट्रोल पंप, बड़ी पहाड़ी को लूटने की अपराधियों की योजना को विफल कर दिया. पुलिस ने स्थानीय गढ़ पर मोहल्ला में स्थित बड़ी मंदिर के पास से घेराबंदी कर लूट की योजना बनाते सात-आठ अपराधियों में से तीन को धर दबोचा, जबकि चार-पांच अपराधी भागने में सफल रहे. इसकी जानकारी एसपी कुमार आशीष ने दी. उन्होंने बताया कि शुक्रवार की संध्या में कुछ अपराधी बालाजी पेट्रोल पंप, बड़ी पहाड़ी एवं नालंदा महिला कॉलेज के पास स्थित पोस्ट ऑफिस के कैश वैन को लूटने की योजना बना रहे हैं.
इस सूचना के आधार पर एक टीम का गठित की गयी. टीम की दबिश के दौरान चार-पांच लोग भागने में सफल रहे, जबकि तीन को पुलिस ने घेर कर पकड़ लिया. पकड़े गये लोगों में बिहार थाना क्षेत्र के गढ़ पर निवासी गोल्डी उर्फ गोल्डन, चंडी के सैदबरही निवासी रमेश पासवान, नूरसराय के अतरामचक गांव निवासी बादल कुमार शामिल हैं. इनकी तलाशी लिये जाने पर पांच देसी पिस्टल, 316 बोर के 30 चक्र गोली एवं चार मोबाइल बरामद किया गया.
सक्रिय अपराध में शामिल हैं तीनों गिरफ्तार अपराधी
टीम हुई सम्मानित
गिरफ्तार अपराधियों के खिलाफ बिहार थाना में कांड संख्या 278/16 धारा 309, 402, 120 बी, भादवि एवं 25(1-बी), 26, 35 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया है. पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने बताया कि इस सफलता के लिए टीम को पांच हजार रुपये का इनाम दिया जायेगा.
शेखपुरा की ज्वेलर्स दुकान लूटने की थी योजना
तीनों अपराधियों ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार करते हुए पुलिस को जानकारी दी कि नालंदा के बाद उनकी योजना शेखपुरा में एक ज्वेलर्स दुकान से सोना-चांदी लूटने की थी. पकड़े गये अपराधी रमेश कुमार ने बताया कि वह 2015 में लहेरी थाना क्षेत्र में एलआइसी का पैसा लूटने का प्रयास कर चुका है. उस लूट की घटना में शशि पासवान एवं मेहर सिंह भी शामिल था. इनका मुख्य सरगना जेल में बंद अपराधी शशि पासवान है, जो वर्तमान में केनरा बैंक में हुई लूट के मामले में न्यायिक हिरासत में है. गिरफ्तार तीनों सक्रिय अपराधी हैं तथा इनका मुख्य पेशा बैंक लूट, कैश वैन व ज्वेलरी दुकान को लूटना है. गिरफ्तार रमेश पासवान का आपराधिक इतिहास रहा है.
गिरफ्तार अन्य अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >