चार साल बाद आज घर लौटेगा इलियास

लौटी खुशी. बैगनाबाद का युवक रियाद में था बंधक बिहारशरीफ : चार साल बाद मंगलवार की देर शाम तक मो. इलियास बिहारशरीफ पहुंच जायेगा. बैगनाबाद निवासी मो.क्यूूम व रजिया खातून का पुत्र मो. इलियास चार साल से सऊदी अरब के रियाद शहर में बंघक बना हुआ था. प्रभात खबर ने 27 अप्रैल, 2016 के अंक […]

लौटी खुशी. बैगनाबाद का युवक रियाद में था बंधक

बिहारशरीफ : चार साल बाद मंगलवार की देर शाम तक मो. इलियास बिहारशरीफ पहुंच जायेगा. बैगनाबाद निवासी मो.क्यूूम व रजिया खातून का पुत्र मो. इलियास चार साल से सऊदी अरब के रियाद शहर में बंघक बना हुआ था. प्रभात खबर ने 27 अप्रैल, 2016 के अंक में प्रमुखता से इस मामले को उठाया था.
पीएम कार्यालय को मेल भेजकर भी पूरे मामले में हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया गया था. साथ ही परिवार के सदस्यों को डीएम डॉ.त्याग राजन से मिलाकर इलियास को वापस लाने के लिए पहल करने की गुजारिश की गई थी. डीएम ने इस बारे में केंद्रीय गृह मंत्रालय व विदेश विभाग को लिखा था. करीब 60 दिन की अथक मेहनत अब रंग लायी है. उसके भाई मो.आसिफ ने बताया है कि सोमवार की सुबह इलियास भारत के लिए हवाई जहाज से रवाना हो गया है़
सोमवार की शाम तक वह मुबंई पहुंच जायेगा. वहां से उसके ट्रेन से मंगलवार की देर रात बिहारशरीफ पहुंचने की संभावना हैं. चार साल के बाद इलियास के घर लौटने से परिवार के सदस्यों में काफी उत्साह है. उसकी मां समेत परिवार के सदस्यों का कहना है कि रमजान का पाक महीना है इलियास के घर लौटने से ईद की खुशी दोगुनी हो जायेगी.
परिवार के लिए कमाने गया था इलियास : वर्ष 2012 में इलियास रियाद गया था. बैगनाबाद के ही एजेंट को 70 हजार रुपये देकर वह विदेश कमाने के लिए गया था. एजेंट ने मुंबई के भाईखला स्थित विजय ऑफिस के सहयोग से उसे रियाद भेजा था. हर महीने 20 हजार रुपये (भारतीय करेंसी में) मिलने की शर्त पर दो साल के एग्रीमेंट पर वह विदेश गया था. परिवार की तंगी दूर करने व अपनी तीन बहनों की शादी कराने के लिए पैसा कमाने के लिए वह गया था.
वहां उसे रियाद से 70 किलोमीटर दूर अल खरज नामक जगह पर सेठ के यहांं के बेच दिया गया जहां बंधक बनाकर उससे बेदर्दी से काम लिया जाने लगा. काम के बदले महज पांच हजार रुपये (भारतीय रुपये में) दिये जाते थे़ शर्त के अनुसार पैसे की मांग करने पर उसे शारीरिक यातना मिलती थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >