बोलेरो ने बाइक में मारी टक्कर, दो जख्मी

इस्लामपुर (नालंदा) : तेज गति से जा रही बोलेरो ने एक बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना इस्लमापुर थाना क्षेत्र के इस्लामपुर-गया मुख्य मार्ग पर इचहोस गांव के समीप घटी. इस संबंध में जख्मी बाइक सवार इचहोस गांव निवासी सुरेंद्र पासवान ने स्थानीय थाने […]

इस्लामपुर (नालंदा) : तेज गति से जा रही बोलेरो ने एक बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना इस्लमापुर थाना क्षेत्र के इस्लामपुर-गया मुख्य मार्ग पर इचहोस गांव के समीप घटी. इस संबंध में जख्मी बाइक सवार इचहोस गांव निवासी सुरेंद्र पासवान ने स्थानीय थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करायी है,

जिसमें बताया कि वह अपने गांव के ही रंजय कुमार के साथ इस्लामपुर बाजार आ रहा था कि रास्ते में एक बोलेरो ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी. दोनों जख्मी को राहगीरों ने नजदीक के अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया. घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन लेकर भाग गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >