अवैध बालू उत्खनन करनेवाले छह वाहन जब्त

बिहारशरीफ : अवैध तरीके से नदी में बालू का उत्खनन करनेवालों के खिलाफ इन दिनों परिवहन विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है. गुरुवार को जिले के कई नदी घाटों में छापेमारी कर वाहनों को जब्त किया गया. गिरियक थाना क्षेत्र के नानंद गांव के नदी घाट में छापेमारी कर पांच वाहनों को पकड़ा […]

बिहारशरीफ : अवैध तरीके से नदी में बालू का उत्खनन करनेवालों के खिलाफ इन दिनों परिवहन विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है. गुरुवार को जिले के कई नदी घाटों में छापेमारी कर वाहनों को जब्त किया गया. गिरियक थाना क्षेत्र के नानंद गांव के नदी घाट में छापेमारी कर पांच वाहनों को पकड़ा गया.

साथ ही गिरियक के नदी घाट से भी एक वाहन का पकड़ा गया. उक्त वाहनों द्वारा बिना चालान के ही बालू का उत्खनन किया जा रहा है. जिला खनन पदाधिकारी शैलेंद्रनाथ ने बताया कि जब्त वाहनमालिकों पर जुर्माना किया जायेगा. बिना चालान के बालू उठाव करना गैरकानूनी है. इससे सरकारी राजस्व की हानि होती है.

साथ ही गलत तरीके से नदियों का उत्खनन करना पर्यावरण संरक्षण कानून का भी उल्लंधन है. नदियों में जहां-तहां से बालू का उठाव करनेवालों पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी. छापेमारी टीम में राजगीर एसडीओ व डीएसपी भी साथ थे. जिलाधिकारी डॉ. त्याग राजन के आदेश पर निरंतर अभियान चलाया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >