स्मार्ट सिटी के लिए करें वोटिंग

बिहारशरीफ : स्मार्ट सिटी के दूसरे चरण की दौड़ में बिहारशरीफ नगर निगम शामिल हो सके इसके लिए भागीरथी प्रयास की जा रही है. गुरुवार को स्थानीय हरदेव भवन में डीएम डाॅ त्याग राजन की अध्यक्षता में शहर के बुद्धिजीवियों के साथ बैठक की गयी. डीएम ने कहा कि स्मार्ट सिटी के दूसरे चरण में […]
बिहारशरीफ : स्मार्ट सिटी के दूसरे चरण की दौड़ में बिहारशरीफ नगर निगम शामिल हो सके इसके लिए भागीरथी प्रयास की जा रही है. गुरुवार को स्थानीय हरदेव भवन में डीएम डाॅ त्याग राजन की अध्यक्षता में शहर के बुद्धिजीवियों के साथ बैठक की गयी.
डीएम ने कहा कि स्मार्ट सिटी के दूसरे चरण में शहर शामिल हो इसके लिए अधिकतम लोगों को वोटिंग करना होगा. जनता द्वारा की गयी वोटिंग के आधार पर सरकार द्वारा बनाये गये मापदंड के अनुसार 20 नंबर हासिल होगा. दूसरे चरण में स्थान मिलने पर ही नगर निगम को वर्ष 2016 से रुपये मिल सकेंगे.
विकास का प्रपोजल तैयार करने को ले कंसलटेंट के द्वारा तैयार की गयी विकास की रुपरेखा को इस साल के दिसबंर माह तक केन्द्र सरकार के पास भेजना होगा. योजना की खास बात यह है कि दो साल तक केन्द्र सरकार द्वारा इसकी मॉनिटरिंग की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




