स्टेशन के वेटिंग हॉल में धुआं की अफवाह, मची अफरातफरी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Apr 2024 1:29 AM
मुजफ्फरपुर जंक्शन के एसी वेटिंग हॉल में शुक्रवार की दोपहर धुआं की अफवाह के बाद अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया.
मुजफ्फरपुर. स्थानीय जंक्शन के एसी वेटिंग हॉल में शुक्रवार की दोपहर धुआं की अफवाह के बाद अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. यात्री सामान छोड़कर बाहर की ओर भागने लगे. सूचना पर जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची. उन्होंने देखा तो पता चला कि साफ-सफाई को लेकर वहां ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया था. इस कारण वहां लोगों के आंखों में जलन होने लगा. कमरा में धुआं जैसा होने पर लोगों को लगा कि शॉट-सर्किट हुआ है. बाहर हंगामा कर रहे लोगों को जीआरपी ने समझाकर शांत कराया. कुछ ही देर बाद स्थिति सामान्य हो गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










