पालतू कुत्ते ने काटा, मालिक पर केस

पालतू कुत्ते ने काटा, मालिक पर केस

संवाददाता, मुजफ्फरपुर

खबड़ा महराजनगर में पालतू कुत्ते के काटने पर बाइक सवार अमित कुमार ने उसके मालिक पर प्राथमिकी दर्ज करवा दी. उसका कहना है कि कुत्ते के काटने के बाद उसके मालिक से इसे खुला नहीं छोड़ने को कहा तो वह अपमानजनक व्यवहार करने लगे. प्राथमिकी में कुत्ते के मालिक व उसके परिवार के दो सदस्यों को नामजद आरोपी बनाया है. अमित कुमार का कहना है कि वह खबड़ा महराज नगर का रहनेवाला है. ड्यूटी से छुट्टी के कारण वह अपने परिवार के साथ रसूलपुर जिलानी स्थित आवास में रह रहा हूं. 15 जनवरी को बहन के घर खबड़ा से साढ़े नौ बजे बाइक से चक्कर चौक लौट रहा था. इसी दौरान रास्ते में पीछे से उसके पैर में पालतू कुत्ते ने काट लिया. उसने सदर अस्पताल में अपना इलाज कराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >