Muzaffarpur Weather: जिले में कोल्ड डे का अलर्ट, लोगों से घर में रहने की अपील, जानिए मौसम विभाग ने क्या कहा?

Muzaffarpur Weather: मौसम विभाग ने जिले में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है. साथी ही लोगों से अपील की है कि बहुत जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें. आज सुबह-सुबह कनकनी वाली ठंड देखने को मिली है. लोग अपने-अपने घरों में दुबके मिले.

Muzaffarpur Weather: पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते बिहार में इन दिनों कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. मुजफ्फरपुर में भी सुबह-शाम हाड़ कंपाने वाली सर्दी पड़ रही है. लोग अपने-अपने घरों में दुबके हुए हैं. नए साल के पहले दिन भी सुबह लोगों का कड़ाके की ठंडी महसूस हुई. हालांकि, आज यानी शुक्रवार को सुबह में अधिक कोहरा देखने को नहीं मिला है. लेकिन, कनकनी वाली ठंड ने लोगों का बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है. ठंडी हवा चल रही है. लोग इससे बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं. राहगिरों को आवागमन में परेशानी हो रही है. दिन में धूप भी कम देखने को मिला है. मौसम विभाग ने मुजफ्फरपुर समेत 19 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है. आइए, जानते हैं आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

कैसा रहेगा आज का मौसम?

बीते 24 घंटे में ठंड का अच्छा असर देखने को मिला है. दिन में भी लोग गरम कपड़े पहने दिखाई दिए. धूप की लुकाछिपी जारी रही. गुरुवार को दिन में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और रात में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं आज भी मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहने वाला है. आज यानी शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. इससे सुबह में कनकनी और बढ़ सकती है. 

मुजफ्फरपुर की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इन जिलों में कोल्ड डे अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी करते हुए बताया कि आज बिहार के मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सारण, सिवान, समस्तीपुर, वैशाली, शिवहर, सीतामढ़ी, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, कटिहार, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण जिले में कोल्ड डे अलर्ट जारी किया है. आज दिनभर इन जिलों में ठंडी हवाएं चलती रहेंगी. कनकनी वाली ठंड लोगों को महसूस  होगी. इसके साथ ही मुजफ्फरपुर की हवा प्रदूषित हो गई है. इससे लोगों की चिंता और बढ़ गई है. आज सुबह जिले का AQI 239 दर्ज किया गया, जो स्वस्थ्य जीवन के लिए बेहद ही खराब है.

ALSO READ: Muzaffarpur New SSP: अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बनेगी स्पेशल टीम, नए साल के मौके पर नए एसएसपी ने संभाला पदभार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >