मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े स्नैचिंग, स्कूल से लौट रही महिला के गले से 3.5 लाख की सोने की चेन झपटी

Muzaffarpur Snatching: मुजफ्फरपुर के महाराज नगर में स्कूल से बच्चे को लेकर लौट रही महिला के गले से बाइक सवार बदमाशों ने 3.5 लाख रुपये की सोने की चेन झपट ली. सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की.

Muzaffarpur Snatching: मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला को निशाना बनाते हुए उसके गले से करीब 3.5 लाख रुपये की सोने की चेन झपट ली. वारदात उस समय हुई, जब महिला अपने बच्चे को स्कूल से लेकर पैदल घर लौट रही थी. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

ये भी पढ़ें: पत्नी की याद में पति ने बनवाया 25 लाख का मंदिर, जयपुर से मंगाई प्रतिमा, वैदिक मंत्रों के बीच प्राण प्रतिष्ठा

स्कूल से लौटते वक्त बदमाशों ने मारा झपट्टा

पीड़िता रिमझिम सिन्हा मूल रूप से जहानाबाद जिले के शकूराबाद की रहने वाली हैं. वर्तमान में वह सदर थाना क्षेत्र के खबरा स्थित डीएवी स्कूल के सामने महाराज नगर में किराये के मकान में रहती हैं.

उन्होंने पुलिस को बताया कि सुबह करीब 10:23 बजे वह अपने बच्चे को स्कूल से लेकर पैदल घर लौट रही थीं. जैसे ही वह महाराज नगर गली स्थित मखाना फैक्ट्री के पास पहुंचीं, पहले से बाइक पर खड़े दो बदमाशों ने उन्हें निशाना बना लिया.

महिला के पास पहुंचते ही एक बदमाश ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन छीन ली. इसके बाद दोनों आरोपी तेज रफ्तार बाइक से मौके से फरार हो गए.

35 से 40 ग्राम की थी सोने की चेन

पीड़िता के अनुसार छीनी गई चेन का वजन करीब 35 से 40 ग्राम था. वर्तमान बाजार मूल्य के अनुसार इसकी कीमत करीब 3 लाख से 3.5 लाख रुपये बताई गई है.

दिनदहाड़े रिहायशी इलाके में हुई इस घटना से स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है.

ये भी पढ़ें: मैरिज ऐप पर हुई दोस्ती ने बर्बाद कर दी जिंदगी, प्यार, गेमिंग और निवेश के जाल में युवक से 40 लाख की साइबर ठगी

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

घटना के तुरंत बाद रिमझिम सिन्हा ने सदर थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस ने आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ बाइक सवार बदमाशों की पहचान में जुटी है.

फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है.

ये भी पढ़ें: कहीं आपकी खरीदी हुई पुरानी गाड़ी चोरी की तो नहीं? खरीदने से पहले जरूर करें ये काम, नहीं तो पड़ सकते हैं कानूनी लफड़े में

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sumit kumar

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >