Muzaffarpur News: जनवरी महीने में पुलिस ने 1890 गाड़ियों का काटा चालान, 53.22 लाख रुपए वसूले

Muzaffarpur News: जिले में जनवरी के महीने में सड़क सुरक्षा अभियान चलाया गया. इसके तहत लोगों को ट्राफिक नियमों को लेकर जागरूक किया गया. इस दौरान कॉमर्शियल वाहनों के आंखों व स्वास्थ्य की जांच, नियम का उल्लंघन करने वालों को गुलाब का फूल भेंटकर नियम का पालन करने की अपील की गयी. पढ़ें पूरी खबर…

Muzaffarpur News: सड़क सुरक्षा महीने का आज आखिरी दिन था. इस दौरान परिवहन विभाग की तरफ से जागरूकता को लेकर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें 1890 छोटी बड़ी गाड़ियों की जांच की गयी, जिसमें नियम का उल्लंघन करने वाले 537 वाहनों से 56 लाख 22 हजार 370 रुपये का जुर्माना वसूला गया. डीटीओ कुमार सत्येंद्र यादव ने बताया कि जागरूकता महीने को लेकर जुर्माना से अधिक लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया गया. इस दौरान कॉमर्शियल वाहनों के आंखों व स्वास्थ्य की जांच, नियम का उल्लंघन करने वालों को गुलाब का फूल भेंटकर नियम का पालन करने की अपील की गयी. वहीं माईकिंग, जागरूकता रथ और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया. 

चलाया गया जागरूकता अभियान

विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में सड़क पर सुरक्षा पर क्विज, पेंटिंग, भाषण आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. सड़क सुरक्षा को लेकर एनसीसी कैडेट और स्कूली बच्चों के साथ शहर में जागरूकता रैली निकाली गयी. इस दौरान लोगों के बीच सड़क सुरक्षा संबंधित हैंडबिल और पंपलेट का वितरण हुआ. इसके अलावा सरकारी भवन की बाउंड्री वॉल पर हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाकर चलने, ओवर टेक नहीं करने, स्पीड गाड़ी नहीं चलाने आदि की पेंटिंग बनायी गयी. 

मुजफ्फरपुर की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

ऑनस्पॉट वाहनों पर लगाए गए रिफ्लेक्टिव टेप

वहीं एनएच पर रिफ्लेटिव टेप कॉमर्शियल वाहनों में लगाने को लेकर स्पेशल ड्राइव चलाया गया, जिसमें अधिकृत टेप लगाने वाली कंपनी द्वारा उन वाहनों में रिफ्लेक्टिव टेप का निर्धारित शुल्क लेकर ऑनस्पॉट वाहनों में लगवाया गया. अब विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर सभी एनएच पर नियमित रूप से वाहनोें की जांच का अभियान जारी रहेगा. इस अभियान में एडीटीओ राजू कुमार, एमवीआइ राकेश रंजन, सिद्धु कुमार, अरविंद कुमार, रंजन कुमार गुप्ता, पंकज कुमार, इआइ अनिल कुमार व श्रीपंकज, इएसआइ अंशु कुमारी, संकेत कुमार, चंदन कुमार, वरीय लिपिक सतेंद्र कुमार सिंह, प्रोग्रामर सुधांशु दूबे, ऑपरेटर सहित पूरी टीम की सराहनीय भूमिका रही.

ALSO READ: Muzaffarpur Crime: ट्रेडिंग के जरिए मालामाल होने का सपना दिखाकर लूट लिए 3.5 लाख, ठगी के बाद खुली नींद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >