Muzaffarpur News: साफ-सुंदर दिखने वाले वार्ड को पुरस्कार देगा नगर निगम, स्वच्छता पर है विशेष जोर

Muzaffarpur News: शहर के सभी 49 वार्डों को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर निगम ने कुछ जरूरी निर्देश दिए हैं. इसमे कहा गया है कि जो वार्ड सबसे साफ और सुंदर रहेगा उसे नगर निगम अवार्ड देगा. साथ ही सफाईकर्मियों को नियमित डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का निर्देश दिया गया है. पढ़ें पूरी खबर…

Muzaffarpur News: स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की चल रही तैयारियों के बीच नगर निगम अपने स्तर से भी कर्मियों को जागरूक करते हुए बेहतर सफाई व्यवस्था कायम करने वाले वार्डों को सम्मानित करने का फैसला लिया है. शहर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने के लिए सभी 49 वार्डों में स्वच्छता, सौंदर्यीकरण एवं नागरिक सहभागिता को प्राथमिकता दी जाएगी. साथ ही, बेहतर प्रदर्शन करने वाले वार्डों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा. अंचल इंस्पेक्टर, वार्ड जमादार और कर्मियों को इसकी तैयारी में जुट जाने का निर्देश नगर निगम की तरफ से जारी किया गया है. 

वार्ड क्षेत्र में अस्थायी डंपिंग प्वाइंट कम बने

इसमें कर्मियों को नियमित डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन करने के साथ कचरा का उठाव सड़क किनारे से करने को कहा गया है. वार्ड क्षेत्र में कम से कम अस्थायी डंपिंग प्वाइंट बने. इसे भी सुनिश्चित करना है. निगम प्रशासन की तरफ से डंपिंग प्वाइंट के कांस्पेट को खत्म करने का भी निर्देश दिया गया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

नगर निगम की तरफ से जारी निर्देश में इन बातों की है चर्चा…

– जो वार्ड सबसे अधिक स्वच्छ एवं सुंदर होगा, उसे विशेष सम्मान दिया जाएगा.
– जिस वार्ड में सफाई नियमित होगी ताकि सड़कों पर कचरा न दिखे. 
– हर वार्ड में कचरा उठाने का समय निर्धारित किया जाए और यदि कोई सफाईकर्मी लापरवाही बरतता है तो उस पर कार्रवाई की जाए.
– यदि कोई व्यक्ति सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फैलाते हुए पाया जाता है, तो उसे जुर्माना किया जाए.
– प्रमुख चौराहों और सड़कों पर वॉल पेंटिंग बनवाए जाएं, जिससे शहर की दीवारें आकर्षक दिखें.
– शहर के प्रमुख चौकों और गलियों में अनावश्यक पोस्टर, बैनर हटाये जायेंगे.

ALSO READ: Bihar News: मुजफ्फरपुर से हवाई सेवा शुरू होने की बढ़ी उम्मीद, व्यापार क्षेत्र का होगा विकास

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >