Muzaffarpur News: स्कूटी सवार के शरीर में अचानक फंसा चाइनीज मांझा, गला कटने से बचा

Muzaffarpur News: मोतीझील ओवरब्रिज पर स्कूटी सवार चाइनीज मांझे में फंसकर बाल-बाल बचा. हेलमेट और समय पर ब्रेक लगाने से उसकी जान बची. चाइनीज मांझा बेहद धारदार और खतरनाक होता है, जिससे कई हादसे हो चुके हैं. प्रतिबंध के बावजूद इसका उपयोग जारी है, जिससे जानलेवा घटनाएं बढ़ रही हैं. पढ़ें पूरी खबर…

Muzaffarpur News: मोतीझील ओवरब्रिज पर बुधवार को स्कूटी सवार युवक के शरीर में चाइनीज मांझा आकर फंस गया. युवक ने स्कूटी की अचानक ब्रेक लगायी. हेलमेट पहने होने के कारण उसका गला कटने से बच गया. लेकिन, जैकेट के बाजू पर मांझा लगने से हल्का कट गया. स्कूटी सवार दामूचौक शिवपुरी का रहने वाला प्रकाश कुमार है. अगर वह स्कूटी का ब्रेक नहीं लगाता तो उसके साथ बड़ा हादसा हो सकता था. राहगीरों की मदद से उसके शरीर में फंसा चाइनीज मांझा को निकाला गया. स्कूटी सवार का कहना था कि अगर समय पर ब्रेक नहीं लगायी होती और हेलमेट नहीं पहना होता तो उसका गला कट जाता. 

बाल-बाल बचा स्कूटी सवार

मोतीझील ओवरब्रिज पर गन्ने का जूस बेचने वाले दुकानदार रोहित कुमार ने बताया कि स्टेशन रोड की ओर से एक पतंग कटकर आ रहा था. पतंग से लटका हुआ चाइनीज मांझा ओवरब्रिज पर स्कूटी सवार के शरीर में फंस गया. हालांकि, उस समय स्कूटी की स्पीड कम थी तो वह ब्रेक लगा दिया. इससे वहल बाल- बाल बच गया. बाजू पर जैकेट हल्का फट गया. स्कूटी सवार के पूरे शरीर में चाइनीज मांझा लिपट गया था. दूसरे राज्य में चाइनीज मांझा से कई लोगों की मौत हो चुकी है. इसी साल बीते 11 जनवरी को यूपी के शाहजहांपुर में चाइनीज मांझा गला में लपटाने से कांस्टेबल शाहरुख खान की मौत हो गयी. 20 जनवरी को यूपी के रायपुर के टिकरापारा में धनेश साहू के दस वर्षीय पुत्र की चाइनीज मांझा से गला कट कर मौत हो गयी.

क्या है चाइनीज मांझा?

पतंग उड़ाने के लिए ज्यादातर चाइनीज मांझे का इस्तेमाल होने लगा है. ये प्लास्टिक और धातु के मिश्रण से बना होता है. चाइनीज मांझा सामान्य मांझे की तुलना में काफी धारदार होता है. ये इलेक्ट्रिक कंडक्टर होता है, जिसका मतलब ये है कि चाइनीज मांझे में करंट आने का खतरा रहता है. ये मांझा आसानी से टूटता भी नहीं है. यही कारण है कि इसमें फंसने के बाद कई पक्षी और इंसानों की मौत तक हो जाती है. करीब दशक भर पहले तक चाइनीज मांझा नेपाल के रास्ते भारतीय बाजार में आता था. उसपर प्रतिबंध तो लग गया, लेकिन शहर-शहर इसकी फैक्ट्री खुल गई.

कैसे होता है चाइनीज मांझा तैयार

चाइनीज मांझे को कुछ लोग प्लास्टिक का मांझा भी कहते हैं. चाइनीज मांझा दूसरे मांझों की तरह धागों से तैयार नहीं किया जाता. इसे नायलॉन और मैटेलिक पाउडर से बनाया जाता है. इसमें एल्युमिनियम ऑक्साइड और लेड मिलाया जाता है. इसके बाद इस मांझे पर कांच या लोहे के चूरे से धार भी लगाई जाती है, जिस वजह से ये मांझा और भी घातक हो जाता है.

ALSO READ: Muzaffarpur News: सदर अस्पताल के लैब टेक्नीशियन की ने किया हड़ताल, 200 से अधिक मरीजों की नहीं हुई जांच

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >