तीन दिनों तक आसार कम, उसके बाद बारिश की संभावना

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 May 2024 7:09 PM

विज्ञापन

तीन दिनों तक आसार कम, उसके बाद बारिश की संभावना

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर.

प्रचंड धूप के साथ उमस से एक बार फिर लोगों का हाल बेहाल है. शुक्रवार को सुबह से लेकर शाम तक चिपचिपाहट वाली गर्मी से लोग परेशान रहे. वहीं मौसम विभाग की ओर से अगले 30 मई तक का पूर्वानुमान जारी किया गया है. जिसमें आने वाले दिनों में गर्मी से थोड़ी राहत की उम्मीद जतायी गयी है. उत्तर बिहार में अगले दो से तीन दिनों तक बारिश की बहुत कम संभावना है. उसके बाद वर्षा हो सकती है. जिसके कारण 28 मई के बाद कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. इसके साथ ही 18 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चलेगी. दूसरी ओर दिन के समय अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा. वहीं अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान 36 से 39 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है. बता दें कि बीते एक सप्ताह में रूक-रूक कर हुई बारिश के कारण गर्मी से बड़ी राहत थी. लेकिन अचानक 24 घंटे में फिर से मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन