BRABU: पीजी बाॅटनी विभाग में मशरूम कल्टीवेशन एंड स्पान प्रोडक्शन की होगी पढ़ाई, नए वोकेशनल कोर्स पर मीटिंग में फैसला

BRABU: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में मशरूम कल्टीवेशन कोर्स समेत नए वोकेशनल कोर्स शुरू करने का प्रस्ताव भेजा गया है. सीएन कॉलेज में डेयरी फार्मिंग और आरबीबीएम कॉलेज में ब्यूटीशियन केयर, मधुबनी पेंटिंग जैसे सर्टिफिकेट कोर्स प्रस्तावित हैं. एलएनटी कॉलेज में सेल्फ फाइनेंस मोड के तहत नए पाठ्यक्रम शुरू होंगे. पढ़ें पूरी खबर…

BRABU: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के पीजी बाॅटनी विभाग में मशरूम कल्टीवेशन एंड स्पान प्रोडक्शन कोर्स की पढ़ाई होगी. इस कोर्स को शुरू करने का प्रस्ताव पीजी बाॅटनी विभाग की ओर से विश्वविद्यालय को भेजा गया है. विश्वविद्यालय में नये वोकेशनल कोर्स के संचालन समेत अन्य प्रस्तावों पर विचार के लिए विश्वविद्यालय में आइएमसी (इंप्लीमेंटेशन एंड मानिटरिंग कमिटी) की बैठक होनी है. इसी बैठक में विभिन्न कालेजों और पीजी विभागों से भेजे गए नये कोर्स को शुरू करने का प्रस्ताव है. बताया जा रहा है कि आइएमसी की बैठक विश्वविद्यालय में इसी सप्ताह होगी. 

दूसरी ओर सीएन काॅलेज साहेबगंज से डेयरी फार्म कोर्स संचालन का प्रस्ताव भेजा गया है. वहीं आरबीबीएम काॅलेज में पांच नये सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करने का प्रस्ताव भेजा गया है. इसमें ब्यूटीशियन केयर, मधुबनी पेंटिंग, क्लीनिकल साइकालोजी एंड काउंसिलिंग, मशरूम कल्चर और सर्टिफिकेट कोर्स इन गीता समेत अन्य कोर्स शामिल हैं. दूसरी ओर पिछले वर्ष भी काॅलेज की ओर से करीब 11 वैल्यु एडेड कोर्स के संचालन की प्रस्ताव भेजा गया था. 

मशरूम को उगाने की नये तकनीक से मिलेगी ट्रेनिंग

पीजी बॉटनी विभाग में मशरूम को उगाने की उन्नत तकनीक की ट्रेनिंग दी जाएगी. विभाग में उगाए जाने वाले मशरूम को बाजार में बेचा जाएगा. इससे विभाग अपना आंतरिक स्त्रोत को बेहतर कर सकेगा. पीजी बाटनी विभाग में इसी विधि का इस्तेमाल कर मशरूम का स्पान या बीज तैयार किया जाएग. विशेषज्ञों की माने तो मशरूम की खेती में उपयोग होने वाले बीज को स्पान कहते हैं. यह एक प्रकार का वानस्पतिक बीज है जिसे सावधानी से वैज्ञानिक विधियों से प्रयोगशाला में तैयार किया जाता है. बेहतर गुणवत्ता का उत्पादन होने पर इसका सप्लाई भी किया जा सकेगा. 

एलएनटी कालेज में सेल्फ फाइनेंस मोड के कोर्स शुरू होंगे

एलएनटी कालेज में सेल्फ फाइनेंस मोड के कोर्स के साथ-साथ वोकेशनल कोर्स शुरू करने किए जाने का प्रस्ताव भेजा गया है. सेल्फ फाइनेंस मोड में समाजशास्त्र, भूगोल और संगीत की पढ़ाई शुरू होगी. वहीं बीबीए और बीएमसी कोर्स शुरू किए जाने का भी प्रस्ताव है.

ALSO READ: Muzaffarpur News: वेलेंटाइन डे पर आइफोन से लेकर डायमंड रिंग तक की डिमांड, प्री-बुकिंग चालू

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >