बाइक सवार बदमाशों ने शिक्षक की चेन छीनी

बाइक सवार बदमाशों ने शिक्षक की चेन छीनी

मुजफ्फरपुर. पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी स्नैचिंग की वारदात थमने का नाम नहीं ले रहा है. अहियापुर थाना क्षेत्र के दरभंगा रोड एनएच 57 के पटियासा में सोमवार की सुबह बाइक से स्कूल जा रहे शिक्षक की चेन बाइक सवार बदमाशों ने झपट लिया. लहरिया कट मारते हुए दरभंगा की ओर फरार हो गये. चेन छीनने के दौरान शिक्षक भूषण कुमार रोड पर गिर गये. इस हादसे में उन्हें चोट भी आयी है. आसपास के लोग घायल शिक्षक को एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले गये. इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गयी. पीड़ित शिक्षक अहियापुर थाना के बड़ा जगरनाथ के रहने वाले हैं. अहियापुर थानेदार रोहन कुमार ने बताया कि कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलता है तो जांच की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >