Bihar News: इस जिले में शुरू हुआ फोरलेन पुल का निर्माण, 52 करोड़ की लागत

Bihar News: मुजफ्फरपुर के अखाड़ाघाट में फोरलेन पुल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है. नदी में पिलर गाड़ने का कार्य तेज़ी से जारी है. 2027 तक पुल निर्माण पूरा करने का लक्ष्य है. 52 करोड़ की लागत से इस पुल का निर्माण कराया जा रहा है. पढ़ें पूरी खबर…

Bihar News: मुजफ्फरपुर के बहुप्रतीक्षित अखाड़ाघाट फोरलेन पुल निर्माण कार्य की शुरुआत रविवार से हो गई है. बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे इस पुल के लिए नदी के भीतर चार और दोनों किनारों पर एक-एक कुल छह पिलर गाड़े जा रहे हैं. रविवार को प्रथम पिलर गाड़ने का काम करीब 80 प्रतिशत तक पूरा कर लिया गया है, जबकि शेष काम आज संपन्न होने की संभावना है. एजेंसी द्वारा पिलर का जाल तैयार कर नदी में गाड़ा जा रहा है, जिसे ढलाई के बाद अगला पिलर गाड़ने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

मानसून से पहले पिलर का काम खत्म करने का लक्ष्य

पुल निर्माण को लेकर बरसात से पहले पिलर गाड़ने का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. पुल निर्माण निगम लिमिटेड की वरीय परियोजना अभियंता ई. रूबी रानी ने बताया कि पुल निर्माण कार्य को 2027 तक पूर्ण कर चालू कर देना लक्ष्य है. तेजी से हो रहे काम को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर पुल बनकर तैयार हो जाएगा.

52 करोड़ की लागत से बन रहा पुल

इस फोरलेन पुल पर कुल अनुमानित लागत लगभग 52 करोड़ रुपये है. कार्य की गुणवत्ता को सुनिश्चित करने के लिए हर दिन की प्रगति की मानिटरिंग की जा रही है. एजेंसी से रोजाना कार्य का अपडेट लिया जा रहा है ताकि किसी भी प्रकार की रुकावट से बचा जा सके. पुल के बन जाने से अखाड़ाघाट क्षेत्र में लगने वाले जाम की समस्या पूरी तरह समाप्त हो जाएगी.

एप्रोच पथ निर्माण में नहीं आएगी बाधा

ई. रूबी रानी ने बताया कि एप्रोच पथ निर्माण के लिए न्यूनतम निजी भूमि का अधिग्रहण किया गया है. इसके लिए सामाजिक प्रभाव का आकलन भी पूरा हो चुका है. जिन रैयतों की भूमि अधिग्रहीत हुई है, उनके दस्तावेज अपडेट कर मुआवजे का भुगतान जल्द शुरू किया जाएगा. एप्रोच पथ के लिए एक एकड़ से अधिक सरकारी भूमि पहले ही हस्तांतरित की जा चुकी है. हालांकि कुछ जगहों पर अतिक्रमण की समस्या है, जिसे जल्द समाप्त किया जाएगा.

ALSO READ: Bihar Chunav: इस फॉर्मूले पर हो सकता है NDA का सीट बंटवारा! जानिए चिराग की पार्टी को कितनी सीटें मिलने की चर्चा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >