Baba Bageshwar: बिहार के इस जिले में सजने जा रहा ‘बाबा बागेश्वर’ का दिव्य दरबार, अनिरुद्धाचार्य भी सुनाएंगे कथा

Baba Bageshwar: मुजफ्फरपुर में 21-22 मई को धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का दिव्य दरबार सजेगा. पताही मैदान में विशाल आयोजन, लाखों श्रद्धालुओं की संभावना, सुरक्षा और सुविधाओं के विशेष प्रबंध किए गए हैं. पढ़ें पूरी खबर…

Baba Bageshwar: मुजफ्फरपुर जिले के पताही चौसमा मैदान में 21 और 22 मई को बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का दिव्य दरबार सजेगा. यह कार्यक्रम धार्मिक आस्था और भक्ति का केंद्र बनने जा रहा है. सेवा संस्थान द्वारा आयोजित इस आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं. आयोजन समिति और जिला प्रशासन ने मिलकर कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा, व्यवस्था और अन्य जरूरी प्रबंधों का निरीक्षण कर लिया है. बाबा धीरेन्द्र शास्त्री 20 मई की संध्या मुजफ्फरपुर पहुंचेंगे और 21 मई को कथा वाचन करेंगे. इसके बाद 23 मई से 27 मई तक इसी स्थल पर आचार्य अनिरुद्धाचार्य की कथा का आयोजन किया जाएगा.

विशाल पंडाल और लाखों श्रद्धालुओं की उम्मीद

सेवा संस्थान के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह उर्फ पिंटू सिंह ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर 700 फीट लंबा और 200 फीट चौड़ा भव्य पंडाल तैयार किया गया है, जिसमें एक साथ 50 हजार से अधिक श्रद्धालु बैठ सकते हैं. आयोजन की शुरुआत 19 मई को कलश यात्रा से होगी. आयोजन स्थल पर जल, प्रसाद, पार्किंग, शौचालय और प्राथमिक चिकित्सा जैसी सभी आवश्यक सुविधाओं की विशेष व्यवस्था की गई है. आयोजन समिति को दो से ढाई लाख श्रद्धालुओं की उपस्थिति की उम्मीद है, जिसमें विभिन्न जिलों से आने वाले भक्तों की बड़ी संख्या शामिल होगी.

कड़ी सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था

एसडीएम पूर्वी अमित कुमार ने जानकारी दी कि बाबा के आगमन और कथा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई ढील नहीं बरती जा रही है. सीसीटीवी कैमरे, महिला और पुरुष पुलिस बल, अग्निशमन दल और स्वास्थ्य विभाग की टीमें तैनात की जाएंगी. कार्यक्रम स्थल पर आने-जाने के लिए अलग-अलग जिलों से आने वाले वाहनों के लिए विशेष पार्किंग जोन बनाए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो.

ALSO READ: Bihar Teacher News: ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़-झाला! महिला शिक्षक की इन और पुरुष टीचर करता एग्जिट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >