बारिश को लेकर अलर्ट : किसानों को 12 अप्रैल की सुबह तक गेंहू कटनी की सलाह

बारिश को लेकर अलर्ट

12 अप्रैल की शाम से 14 अप्रैल तक उत्तर बिहार के अधिकांश जगहों पर गरज के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

बारिश के मौसम को लेकर किसानों को अलर्ट किया गया है. मौसम विभाग ने मंगलवार को 14 अप्रैल तक का पूर्वानुमान जारी किया है. जिसके तहत 12 अप्रैल की शाम से 14 अप्रैल तक उत्तर बिहार के अधिकांश जगहों पर गरज के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना जतायी गयी है. इस अवधि में आसमान में बादल छाये रहेंगे. ऐसे में मौसम विभाग की ओर से किसानों को 12 अप्रैल की सुबह तक गेहूं की कटनी व दौंनी के कार्य को प्राथमिकता देकर पूरा कर लेने की सलाह दी गयी है. इसके साथ ही अगले पांच दिनों में दिन का पारा 38 डिग्री तक जाने की संभावना जतायी गयी है. दूसरी ओर रात के पारा में भी वृद्धि होने की जानकारी दी गयी है. पूर्वानुमान के अनुसार इस अवधि में औसतन 10 से 12 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से पछुआ हवा चलेगी. मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दूसरी ओर किसानों को यह भी सुझाव दिया गया है कि रबी फसल की कटाई के बाद खाली खेतों की गहरी जुताई कर खेत को खुला छोड़ दे, ताकि सूर्य की तेज धूप से मिट्टी में छिपे कीट व रोग के जीवाणु नष्ट हो जाये.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >