मुजफ्फरपुर: अहियापुर जमीन विवाद में अब तक 28 FIR, जेसीबी मालिक सुबोध राय गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. घरों की तोड़फोड़ में इस्तेमाल की गई जेसीबी के मालिक सुबोध राय को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस मामले में अब तक 28 FIR दर्ज की जा चुकी हैं, और जांच जारी है.

मुजफ्फरपुर: अहियापुर थाना क्षेत्र में 20 अगस्त को घरों की चहारदीवारी तोड़फोड़ में इस्तेमाल की गयी जेसीबी के मालिक सुबोध राय को पुलिस ने कांटी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है. इसी के साथ शहबाजपुर में 70 डिसमिल खतियानी जमीन पर कथित अवैध कब्जे को लेकर अहियापुर थाने में एक और प्राथमिकी दर्ज की गयी है. नगर पुलिस उपाधीक्षक-2 विनीता सिन्हा ने प्रेस वार्ता में बताया कि पूरे मामले में अब तक 28 प्राथमिकी दर्ज हो चुकी हैं.

जेसीबी मालिक समेत सात आरोपी भेजे गये जेल

विनीता सिन्हा के अनुसार, 20 अगस्त को हुई तोड़फोड़ में इस्तेमाल की गयी जेसीबी को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है. पूछताछ में सुबोध राय ने बताया कि अमित सिंह नामक व्यक्ति ने 4,500 रुपये में जेसीबी भाड़े पर ली थी. घटना के वक्त वह खुद भी मौके पर मौजूद था.

मामले में अब तक नन्हे सिंह, छोटू कुमार, सुमित कुमार श्रीवास्तव, सन्नी सिंह, आनंद कुमार, विकास राठौड़ और सुबोध राय को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है.

शहबाजपुर में 70 डिसमिल जमीन को लेकर नया मामला

पुलिस के अनुसार, शहबाजपुर में 70 डिसमिल खतियानी जमीन पर कथित अवैध कब्जे को लेकर भी अहियापुर थाने में नया मामला दर्ज किया गया है. जांच का दायरा बढ़ने के साथ पुलिस इस पूरे प्रकरण से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है.

पुलिस ने बताया कि इस पूरे सिंडिकेट में बेलसंड विधायक अमित कुमार रानू और उनके भाई सोनू कुमार उर्फ अभिनव को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. वहीं, जांच के दौरान विधायक की मां सुधा देवी के नाम पर तीन डिसमिल जमीन की रजिस्ट्री कराये जाने की बात भी सामने आने की जानकारी पुलिस ने दी है.

पुलिस की जांच जारी

नगर पुलिस उपाधीक्षक-2 विनीता सिन्हा ने बताया कि मामले में अब तक 28 प्राथमिकियां दर्ज की जा चुकी हैं. पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है.

यह भी पढ़ें

मुजफ्फरपुर जिला वॉलीबॉल संघ की नयी कार्यकारिणी गठित, अमर कुमार बने अध्यक्ष


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Premanshu shekhar

I have 16 years of journalism experience, working as a Bureau Chief at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on crime,political, social, and current topics.I have experience covering assembly and parliamentary elections reporting.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >