खेलो इंडिया यूथ अंडर 18 बालिका टीम में प्रशिक्षण के लिए 30 खिलाड़ियों का चयन

खेलो इंडिया यूथ अंडर 18 बालिका टीम में प्रशिक्षण के लिए 30 खिलाड़ियों का चयन

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में रविवार को खेलो इंडिया यूथ अंडर 18 खेल बिहार बालिका फुटबॉल का प्रशिक्षण शिविर के गठन के लिए सलेक्शन ट्रायल का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न जिलों से लगभग 125 खिलाड़ियों ने भाग लिया. इसमें प्रशिक्षण कैंप के लिए 30 खिलाड़ियों का चयन किया गया. इन सभी को प्रशिक्षण देने के बाद एक बेस्ट बिहार टीम का चयन होगा जो बिहार को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करेगी. उक्त जानकारी संघ के असगर हुसैन ने दी. उन्होंने बताया कि चयनकर्ता में भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान अभिषेक यादव, इंडिया टीम के कोच सह पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी एन वेंकेटेस, टीआइडी खेलो इंडिया के पूर्व निदेशक विकरम एन वाडेकर, शत्रुध्न सिंह, श्यामा रानी, असगर हुसैन, मो दानिश, मेहताब आलम, जूली कुमारी शामिल रहे. ट्रायल का आयोजन जिला खेल पदाधिकारी राजेंद्र कुमार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण व बिहार फुटबॉल संघ के देखरेख में किया जा रहा है. सोमवार को बालक वर्ग का ट्रायल का आयोजन होगा. इसमें खेल प्राधिकरण की ओर से रविंद्र शंकरण भी आयेंगे.

मैदान में नहीं हो रहा पानी का छिड़काव

एक ओर सरकार खेल के विकास को लेकर पंचायतों में खेल मैदान के लिए जमीन खोज रही है. शहर में स्थित शहीद खुदीराम बोस फुटबॉल खेल मैदान में खेलो इंडिया के तहत बिहार टीम का ट्रायल हो रहा है. लेकिन मैदान में धूल उड़ने के कारण खिलाड़ियों को काफी परेशानी हो रही है फुटबॉल संघ ने सबमर्सिबल भी लगवाया, लेकिन बिजली कनेक्शन नहीं मिलने के कारण उसका उपयोग नहीं हो रहा है. महिला फुटबॉल के संयोजक असगर हुसैन ने बताया कि इस खेल मैदान को विकसित करने की आवश्यकता है. बिजली कनेक्शन मिल जाये तो नियमित रूप से पानी का छिड़काव होगा. जो शौचालय बना है उसकी स्थिति ठीक नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >