प्रशासन ने नहीं सुना, तो खुद बना ली सड़क

मुजफ्फरपुर : खरौना के ग्रामीणों ने प्रशासन की अनदेखी का मुंहतोड़ जवाब देकर खुद से अपने गांव में करीब 250 फीट लंबी व 30 फीट चौड़ी अस्थायी सड़क बनवा ली. पताही हवाइ अड‍्डा से नवोदय स्कूल जाने वाली सड़क की स्थिति काफी खराब थी. बारिश में कीचड़ हो जाने के कारण पैदल चलना भी दूभर […]

मुजफ्फरपुर : खरौना के ग्रामीणों ने प्रशासन की अनदेखी का मुंहतोड़ जवाब देकर खुद से अपने गांव में करीब 250 फीट लंबी व 30 फीट चौड़ी अस्थायी सड़क बनवा ली. पताही हवाइ अड‍्डा से नवोदय स्कूल जाने वाली सड़क की स्थिति काफी खराब थी. बारिश में कीचड़ हो जाने के कारण पैदल चलना भी दूभर हो गया.

इस सड़क को बनवाने के लिए कई बार प्रशासन से गुहार लगायी, सोशल मीडिया से मदद मांगी. लेकिन, समाधान नहीं हुआ. रविवार को खुद चंदा जमा कर सड़क पर गिट‍्टी, मिट‍्टी व छायी डालकर चलने योग्य बना दिया. हवाइ अड‍्डा से इस सड़क की दूरी करीब दो सौ मीटर है. पुल क्रॉसिंग को लेकर यह सड़क बीच में पूरी तरह से कच्ची थी और बारिश के समय आये दिन में लोग उसमें गिरते रहते थे.
आदर्श ग्राम सुधार पुस्तकालय खरौना के सदस्यों ने पहल शुरू की, जिसमें अब तक करीब 60 हजार से अधिक का खर्च आ चुका है. ग्रामीणों ने कहा कि जरूरत पड़ी तो कुछ और पैसा लगाकर सड़क ऐसी बन जायेगी. इसपुनीत सामाजिक काम मे सैकड़ों खरौना पारस नाथ चौधरी, सोनू, खिलाड़ी, भोला चौधरी, राज वदर्धन, चंद्रशेखर आदि ने अहम भूमिका निभायी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >