जेल में बंद मामा ने वकील के लिए कोर्ट को भेजा आवेदन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Feb 2019 7:30 AM
संवाददाता : मुजफ्फरपुर बालिका गृहकांड में जेल में बंद रामानुज ठाकुर उर्फ मामा ने जेल अधीक्षक के माध्यम से एक आवेदन पाॅक्सो कोर्ट को भेज अपने लिए एक अधिवक्ता नियुक्त करने की मांग की है. न्यायालय गुरुवार को रामानुज के आवेदन पर सुनवाई करेगी. पिछली तिथि को न्यायालय ने पेशी के दौरान न्यायालय ने जब […]
संवाददाता : मुजफ्फरपुर बालिका गृहकांड में जेल में बंद रामानुज ठाकुर उर्फ मामा ने जेल अधीक्षक के माध्यम से एक आवेदन पाॅक्सो कोर्ट को भेज अपने लिए एक अधिवक्ता नियुक्त करने की मांग की है. न्यायालय गुरुवार को रामानुज के आवेदन पर सुनवाई करेगी. पिछली तिथि को न्यायालय ने पेशी के दौरान न्यायालय ने जब पुलिस पेपर नहीं रिसिव करने का कारण पूछा, तो रामानुज ठाकुर उर्फ मामा ने न्यायालय से कहा कि मैं काफी गरीब आदमी हूं, मैं अपना अधिवक्ता रखने में असमर्थ हूं.
इस पर न्यायाल ने कहा कि आप जेल अधीक्षक के माध्यम से इस आशय का एक आवेदन कोर्ट को भिजवाएं, मैं आपको निःशुल्क डिफेंस लाॅयर नियुक्त कर दूंगा. इसके बाद न्यायालय ने सुनवाई करते हुए सभी आरोपितों की पेशी के लिए सात फरवरी की तिथि निर्धारित की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










