Munger, घर-घर जाकर मकान गणना का कार्य जारी

घर-घर जाकर मकान गणना का कार्य जारी

तारापुर मुंगेर से संजय वर्मा की रिपोर्ट,

सरकार की महत्वपूर्ण योजना जिसमें कर्मचारी को घर-घर जाकर मकान का गणना प्रथम चरण में करना है साथ ही साथ उसे मकान का नजरी नक्शा भी तैयार करना है इसको लेकर चाहे शिक्षक हो या कर्मचारी एवं उनके सुपरवाइजर सुबह से ही मकान गणना का कार्य में लग जाते हैं. प्रारंभिक दौर में उन्हें नजरी नक्शा बनाने में कठिनाई हो रही थी लेकिन अब कोई कठिनाई नहीं हो रही है और घर-घर जाकर मकान गणना के कार्य में लगे हुए हैं. प्रगणक संजय कुमार चौधरी ने बताया कि जिन लोगों ने खुद से गणना किया है वह अपना आईडी बताएंगे तो उन्हें हम लोग वेरीफाई कर देंगे. इन्होंने कहा कि प्रारंभिक दौर में हम लोग प्रतिदिन सुबह से ही घर-घर जाकर गणना कर रहे हैं एवं नजरी नक्शा भी तैयार कर रहे हैं इसमें स्थानीय लोगों का भी काफी सहयोग मिल रहा है जल्द ही हम लोग और तेज गति से इस कार्य को करेंगे इन्होंने बताया कि इन्हें धौनी गांव में 15 नंबर वार्ड में लगाया गया है जिसमें इन्हें 100 मकान का गणना करने का लक्ष्य दिया गया है वहीं प्रगणक के सुपरवाइजर राहुल कुमार ने बताया कि कई प्रगणक 50% तक भी गणना का कार्य करने के कगार पर पहुंच चुके हैं .

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >