मुंगेर विश्वविद्यालय : अर्थशास्त्र व राजनीति विज्ञान के शिक्षकों को अपने प्रोन्नति की आस

एमयू द्वारा अपने शिक्षकों को प्रोन्नति दी गयी. जिसमें अर्थशास्त्र और राजनीति विज्ञान के शिक्षकों को प्रोन्नति नहीं मिल पायी.

मुंगेर

मुंगेर विश्वविद्यालय में इन दिनों एक सूत्री कार्य दीक्षांत समारोह आयोजन की तैयारी चल रही है. जबकि साल 2024 में प्रमोशन के बाद अब पे-फिक्सेशन के मामले पर ग्रहण लगा है. ऐसे में 7 माह बाद भी अर्थशास्त्र और राजनीति विज्ञान के शिक्षक अपने प्रमोशन की आस में बैठे हैं.

बता दें कि 3 अगस्त 2024 को एमयू द्वारा अपने शिक्षकों को प्रोन्नति दी गयी. जिसमें अर्थशास्त्र और राजनीति विज्ञान के शिक्षकों को प्रोन्नति नहीं मिल पायी. इसे लेकर दोनों विषयों के शिक्षक विश्वविद्यालय में धरने पर भी बैठे थे. जिसमें पहले तो उन्हें तत्कालीन कुलपति प्रो. श्यामा राय द्वारा आश्वासन दिया गया कि 15 अगस्त 2024 तक प्रोन्नति की प्रक्रिया पूर्ण कर ली जायेगी, लेकिन राजभवन से कुलपति के निर्णय पर रोक लगने के कारण दोनों विषयों के शिक्षकों के प्रमोशन का मामला भी अटक गया.

7 माह बाद भी प्रमोशन की आस

अर्थशास्त्र और राजनीति विज्ञान के शिक्षकों को उम्मीद थी कि स्थायी कुलपति आने के बाद प्रमोशन की प्रक्रिया पूर्ण हो पायेगी, लेकिन कुलपति प्रो. संजय कुमार के पदभार ग्रहण करने के लगभग एक माह बाद भी अबतक दोनों विषयों के शिक्षकों के प्रमोशन की प्रक्रिया आरंभ नहीं हो पायी है. वहीं विश्वविद्यालय में 6 मार्च को होने वाले दीक्षांत समारोह की तैयारियों के बीच लगभग सभी कार्य फाइलों में ही बंद पड़े हैं. ऐसे में जब दीक्षांत समारोह के बीच सीनेट बैठक पर ग्रहण लगा है तो दोनों विषयों के शिक्षकों का प्रमोशन प्रक्रिया मार्च के बाद ही पूर्ण हो पायेगा.

B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >