मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय में प्रोन्नत शिक्षक व कर्मियों के पे-फिक्सेशन को लेकर बनायी गयी कमेटी की बैठक मंगलवार को पटना में हुई. इसमें कमेटी के अध्यक्ष सह कुलपति प्रो संजय कुमार, सदस्य कुलसचिव कर्नल विजय कुमार ठाकुर तथा वित्त पदाधिकारी प्रो रंजन कुमार सहित अन्य सदस्य शामिल हुए. बता दें कि कुलपति ने योगदान देने के बाद तीन अगस्त 2024 को प्रमोशन पाने वाले शिक्षकों तथा शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के पे-फिक्सेशन को लेकर छह सदस्यीय कमेटी बनायी है. जिसमें कुलपति के नेतृत्व में कुलपति द्वारा नामित तीन सदस्य के रूप में मौलाना मजरूल हक अरबी एंड पारसियन विश्वविद्यालय के एफए सुनील कुमार सिन्हा, पाटलिपुत्रा विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो एनके झा तथा तिलकामांझी विश्वविद्यालय, भागलपुर के पूर्व एफओ प्रो सुरेंद्र सिंह हैं. इसके अतिरिक्त दो वरीय प्राध्यापकों में बीआरएम कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अजीत कुमार ठाकुर तथा आरडी एंड डीजे कॉलेज की प्रो. रंजना सिंह, एमयू के वित्त पदाधिकारी प्रो. रंजन कुमार सदस्य है. जबकि कुलसचिव कर्नल विजय कुमार ठाकुर कमेटी के मेंबर सेक्रेट्री है. वहीं इसकी पहली बैठक छह फरवरी को एमयू में आयोजित की गयी थी. जबकि दूसरी बैठक 22 फरवरी को होनी थी, जो अपरिहार्य कारणों से नहीं हो पायी. इधर, मंगलवार को पटना में ही उक्त कमेटी की बैठक आयोजित की गयी, जिसमें प्रोन्नति प्राप्त शिक्षकों व कर्मियों के पे-फिक्सेशन पर चर्चा की गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
